Xiaomi 2022 के Q2 में लॉन्च कर सकती है 12 नए डिवाइस!


Xiaomi अगले कुछ महीनों में कई डिवासेज लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी के 12 नए डिवाइस अगले 6 महीने के भीतर लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, ये डिवाइस स्मार्टफोन ही होंगे इसे लेकर पुष्टि नहीं की जा सकती है। कोरोना महामारी के कारण विश्वभर में सप्लाई शॉर्टेज देखी गई जिसके कारण कंपनी ने पिछले साल बहुत कम प्रोडक्ट लॉन्च किए। लेकिन अब शाओमी 2022 के Q2 में कई प्रोडक्ट एक साथ लॉन्च कर सकती है। 

Xiaomiui में प्रकाशित एक रिपोर्ट कहती है, Xiaomi 12 नए डिवाइसेज पर काम कर रही है। इनमें से 6 डिवाइस एक लाइनअप के मालूम होते हैं जबकि अन्य 6 डिवाइस दूसरे लाइनअप के कहे जा रहे हैं। इन डिवाइसेज के मॉडल नम्बर संकेत देते हैं कि ये अप्रैल 2022 में लॉन्च हो सकते हैं। चूंकि डिवाइसेज की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए 2022 की दूसरी तिमाही में इन्हें धीरे-धीरे लॉन्च किया जा सकता है। 

पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइसेज की 2 सीरीज हैं जो कि 22041216 और 22041219 हैं। IMEI डेटाबेस को देखें तो 22041216 सीरीज में एक डिवाइस Xiaomi ब्रांडेड होगा, तीन डिवाइस Redmi ब्रांडेड और दो डिवाइस Poco ब्रांडेड होंगे। इसी तरह 22041219 सीरीज में 4 डिवाइस Redmi के बताए जा रहे हैं जबकि 2 डिवाइस पोको से हो सकते हैं। 

Xiaomi के लेटेस्ट लॉन्च की बात करें तो कंपनी की सब-ब्रांड Redmi ने Redmi Note 11S का टीजर लॉन्च करके फैन्स की धड़कनें तेज कर दी हैं। हालांकि टीजर में जो फोटो शेयर की गई है उसमें फोन को Note 1S लिखा गया है। Redmi Note 11s का प्राइस कितना होगा अभी इस बारे में पुष्टि नहीं जा सकती है। लेकिन बहुत संभव है कि कंपनी इसे 20,000 रुपये से कम की रेंज में लॉन्च कर सकती है। शाओमी के इस नए फोन का मुकाबला Realme 8s, Realme 9i और Redmi Note 10 Pro जैसे स्मार्टफोन्स के साथ होगा। 

इससे पहले कंपनी के दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 11i Hypercharge 5G और Xiaomi 11i 5G लॉन्च हो चुके हैं जिनकी पहली सेल आज से शुरू हो चुकी है। स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग समान हैं। इन दोनों में केवल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का अंतर दिया गया है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks