Xiaomi MIJIA वॉशिंग मशीन हुई लॉन्च, धुलाई ऐसी चमक जाएंगे कपड़े टेक न्यूज


नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने मार्केट में अपनी नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। MIJIA ब्रांडिंग वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में 10KG की क्षमता दी गई है। यह वॉशिंग मशीन चीन में मिनिमलिस्टिक डिजाइन और दमदार बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च की गई है। Xiaomi की इस वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है, जिसमें 23 वॉशिंग मोड्स दिए जाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi MIJIA की इस वॉशिंग मशीन को सिर्फ चीन में लॉन्च किया है। 10KG कैपेसिटी वाली इस वॉशिंग मशीन की प्री-सेल 22 मार्च से शुरू हुई है और इसे 1479 UAN यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 17,750 रुपये में प्री सेल के दौरान खरीदा जा सकता है। जबकि कंपनी इसे 1699 UAN यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 20 हजार रुपये में बेचेगी। यह वॉशिंग मशीन चीन अलावा अन्य मार्केट में लॉन्च की जाएगी या नहीं इसके बारे में अभी कोई भी जानकराी नहीं है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन Xiaomi MIJIA की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 10 किलो है। इस वॉशिंग मशीन में 3 प्रमुख फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डायरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है, जिसकी वजह से वॉशिंग मशीन शोर कम करती है। बिना अधिक शो किए आप आसानी से कपड़े धो सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में 95 डिग्री सेल्सियस तक का हाई टेम्परेचर स्टेर्लाइजेशन फीचर मिलता है। इस वॉशिंग मशीन में 23 वॉशिंग मोड्स भी दिए गए हैं। इस वॉशिंग मशीन में 48 पोल वाली हाई-फ्रिक्वेंसी डायरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है जो इंटेलिजेंट चिप्स और एल्गोरीदम से लैस है। यह वॉशिंग मशीन 50 डेसीबल से कम शोर करती है। इसमें हाई-टेम्परेचर वॉशिंग, इफेक्टिव स्टेर्लाइजेशन, डीप क्लीनिंग समेत कई फीचर्स शामिल हैं। इस वॉशिंग मशीन में 23 मोड हैं, जिसमें से 16 का कंट्रोल आपको मशीन पर और 7 का MIJIA ऐप पर प्रदान किया गया है। Xiaomi स्मार्ट होम अप्लायेंसेज का हिस्सा होने के चलते यह ऑटोमेटिक AIoT डिवाइसेस के साथ इंटरकनेक्ट होगी। यानी कपड़े धोने के बाद मशीन XiaoAI स्पीकर के जरिए वॉयस रिमाइंडर या म्यूजिक प्ले कर सकती है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks