Xiaomi Smart TV 5A: भारत आ रहा है एंटरटेनमेंट! 27 अप्रैल को लॉन्च होगा कंपनी का लेटेस्ट स्मार्ट टीवी


नई दिल्ली। Xiaomi Smart TV 5A Launch Date:Xiaomi Smart TV 5A को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की घोषणा कंपनी ने खुद की है। साथ ही यह भी बताया है कि इसमें कॉर्टेक्स-ए55 कोर वाला प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही थिन बेजल्स दिए गए होंगे। कंपनी ने लॉन्च डेट के अलावा अभी टीवी को लेकर और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। बता दें कि इस दिन कंपनी Xiaomi Pad 5 टैबलेट के साथ Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है।

Xiaomi ने ट्विटर पर घोषणा कर कहा कि वो भारत में 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Xiaomi Smart TV 5A लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी को लेकर एक माइक्रोसाइट बनाई है। यहां पर टीवी के डिस्प्ले साइज, स्पीकर आउटपुट जैसे कोई भी फीचर्स नहीं बताए गए हैं केवल टीवी की लॉन्च डेट ही बताई गई है। बता दें कि Xiaomi स्मार्ट टीवी 5A को भारत में Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन और Xiaomi Pad 5 टैबलेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi 12 Pro ने मार्च में वैश्विक बाजारों में आने से पहले दिसंबर में चीन में कदम रखा था। इस फोन के साथ Xiaomi 12 और Xiaomi 12X भी पेश किए गए थे। Xiaomi 12 Pro 5G स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस है, जिसे 12GB तक रैम के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसमें 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट दिया गाय है जो Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX707 प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इस बीच, Xiaomi Pad 5 को भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। इसे पहले वैश्विक बाजारों में सितंबर 2021 में स्नैपड्रैगन 860 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 6GB तक रैम दी गई है। यह टैबलेट 256GB तक स्टोरेज और स्पोर्ट्स ऑफर करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकतात है। इसमें सिंगल 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया जा सकता है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8720mAh की बैटरी से लैस होगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks