द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर यशवंत सिन्हा ने दी बधाई, कहा- मुझे उम्मीद है कि….


नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने जीत हासिल कर ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बाद अब वह देश की अलगी राष्ट्रपति होंगी. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के साथ साथ मैं भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि पूरा देश द्रौपदी मुर्मू से उम्मीद करता है कि वह बिना किसी भय और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 जीतने पर बधाई देता हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह हर भारतीय की उम्मीद कि वे 15वें राष्ट्रपति के रूप में बिना किसी डर के और बिना पक्षपात के कार्य करेंगी.

यशवंत सिन्हा ने कहा कि चुनाव के परिणाम कुछ भी हों लेकिन मेरा मानना है कि इस बार के राष्ट्रपति चुनाव ने भारतीय लोकतंत्र को 2 तरह से बहुत ज्यादा लाभान्वित किया है. इस चुनाव ने सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर एक साथ ला दिया. यह वास्तव में समय की मांग थी. मैं सभी दलों से राष्ट्रपति चुनाव से परे विपक्षी एकता को बनाए रखने की अपील करता हूं.

उन्होंने कहा कि दूसरा सबसे बड़ा लाभ यह मिला कि इस चुनाव अभियान के दौरान मैंने देश और आम लोगों के सामने विपक्षे के विचारों और उसकी चिंताओं को सामने रखा. मैंने देश के सामने विशेष रूप से ईडी, सीबीआई, आईटी और राज्यपाल कार्यालयों के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की.

Tags: Draupadi murmu, Yashwant sinha





Source link

Enable Notifications OK No thanks