02 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर


हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

नवरात्र आज से : कोरोना का पहरा हटा, आज घर-घर विराजेंगीं मां, राजधानी के घर और बाजारों में उत्सव की धूम

नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों वाले पीठों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार को माता रानी के दरबार में सूर्योदय होने से पहले भक्तों की कतारें लग जाएंगी। कोरोना महामारी काल में करीब दो साल बाद इस बार नवरात्र में भक्तों को फिर से देवी के दर्शन सामान्य तरीके से हो पाएंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस : अगर आपका बच्चा गुमसुम रहता है तो हो जाएं सावधान… यह भी है एक लक्षण

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के मौके पर एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि माता-पिता का जागरूक रहना बेहद जरूरी है। 12 महीने की आयु में अगर बच्चा अपनी पसंद नहीं बता पा रहा है या फिर नजर नहीं मिला पा रहा है तो भी ऑटिज्म हो सकता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks