मुनमुन दत्ता की 18 साल पुरानी फोटो, लोगों ने निकाल लिया फिटनेस और ‘जेठालाल’ से जुड़ा कनेक्शन!


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता लोगों की चहेती हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी खूब फेमस हैं। वो अपनी हेल्थ का पूरा ख्याल रखती हैं और ऐसा वो अभी से नहीं, बल्कि सालों से करती आ रही हैं। जी हां, मुनमुन ने करीब 18 साल पुरानी अपनी एक फोटो शेयर की है, जो उनके पहले टीवी सीरियल ‘हम सब बाराती’ से है। इस फोटो में उनकी टोन्ड बॉडी और ऐब्स ने सभी का ध्यान खींच लिया है। दिलचस्प बात ये है कि इस शो में उनके साथ ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी भी थे। यानी इनकी दोस्ती सालों पुरानी है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने ‘हम सब बाराती’ (Hum Sab Baraati) सीरियल में मीठी का किरदार निभाया था। अब उन्होंने सालों बाद इस शो से जुड़ी पुरानी यादें ताजा की हैं।

दिन्‍यार कॉन्‍ट्रैक्‍टर को देख इमोशनल हुए फैंस


Munmun Dutta ने इंस्टाग्राम पर सालों पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो दिवंगत ऐक्टर दिन्‍यार कॉन्‍ट्रैक्‍टर (Dinyar Contractor) के साथ नजर आ रही हैं। दिन्यार ने इस शो में वृंदावन मेहता का दमदार किरदार निभाया था और घर-घर में पहचान बनाई थी।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ शैलेश लोढ़ा होस्ट करेंगे ये मजेदार शो, आप भी कहेंगे ‘वाह भाई वाह’
मुनमुन के एब्स पर फिदा हुए फैंस

Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता

मुनमुन ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं। दूसरी तस्वीर में वो डांस स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लहंगा चोली पहना हुआ है। वो न सिर्फ खूबसूरत दिख रही हैं, बल्कि पूरी तरह से फिट भी हैं। फैंस का कहना है कि इतने सालों में कुछ भी बदला नहीं है। वो आज भी उतनी ही सुंदर दिखती हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘Circa 2004… हम सब बाराती मेमोरीज।’

दिलीप जोशी भी थे साथ

munmun dutta dilip joshi

मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी

इस शो में मुनमुन दत्ता के साथ दिलीप जोशी भी थे। दोनों कई एपिसोड में साथ नजर आए थे। ऐसे में फैंस का कहना है कि इनकी दोस्ती तो सालों पुरानी है। गौरतलब है कि ‘तारक मेहता…’ में ‘जेठालाल’ मन ही मन ‘बबीता जी’ को बहुत पसंद करता है। यही वजह है कि दोनों के ऊपर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बने हैं और फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगती है।

क्‍या रियल लाइफ में ‘टप्‍पू’ को डेट कर रही हैं ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता?

2004 में ऐक्टिंग में किया डेब्यू

munmun

मुनमुन दत्ता वेस्ट बंगाल की रहने वाली हैं। वो बचपन में दूरदर्शन के आकाशवाणी में बतौर चाइल्ड सिंगर परफॉर्म करती थीं। पुणे में रहने के दौरान उन्होंने फैशन शो में पार्टिसिपेट किया था। फिर वो मुंबई आईं तो जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से ऐक्टिंग में डेब्यू किया, जो साल 2004 में आया था। वो फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कमल हासन संग Mumbai Xpress उनकी पहली मूवी थी। इसके अलावा साल 2006 में वो ‘हॉलिडे’ में नजर आई थीं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks