UP NEET UG Counselling 2022 इन स्टेप्स से देखें मेरिट लिस्ट
स्टेप 1- मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे चरण में वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध यूपी नीट यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3– लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार पीडीएफ फाइल पर राउंड 1 मेरिट मेरिट लिस्ट की जांच कर सकते हैं।
स्टेप 4- अंत में यूपी नीट 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट पेज को सेव करें और डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी रख लें।
इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर लें राउंड 1 मेरिट लिस्ट..
UP NEET UG Counselling 2022 Round 1 Merit List
यूपी नीट यूजी 2022 काउंसलिंग एमबीबीएस, बीडीएस के 32 मेडिकल और 23 डेंटल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित 85% राज्य कोटे की सीटों के लिए के लिए आयोजित की जाती है। DMET ने आज उत्तर प्रदेश काउंसलिंग 2022 के डॉक्यूमेंट करेक्शन विंडो भी ओपन कर दी है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 1 बजे तक सही डॉक्यूमेंट अपलोड कर पाएंगे।