418.05 वर्ग में फैला है घर, मां के नाम पर रजिस्टर
अमिताभ बच्चन का यह बंगला 418.05 वर्ग मीटर में फैला है। मुंबई जाने से पहले अमिताभ माता-पिता के साथ यहीं रहते थे। इस दो मंजिला आवास को बच्चन परिवार का पहला घर कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बंगल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि जब हरिवंश राय बच्चन यहां रहते थे तो बंगले में कविताओं का सेशन करते थे। यह बंगला अमिताभ की मां तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड है।
मुंबई में अमिताभ के 5 बंगले, पिछले साल भी खरीदी एक प्रॉपर्टी
वहीं मुंबई के जुहू इलाके में भी अमिताभ के पांच बंगले हैं। इनके नाम हैं- जनक, जलसा, प्रतीक्षा, वत्स और अम्मू। बीते साल अमिताभ बच्चन ने अंधेरी में एक पॉश फ्लैट खरीदा था। 5184 स्क्वेयर फीट में फैले से घर को अमिताभ ने 31 करोड़ रुपयों में खरीदा था।
विदेशों में भी अमिताभ की प्रॉपर्टी
इसके अलावा विदेशों में भी अमिताभ बच्चन के पास कई प्रॉपर्टीज हैं। अभी अमिताभ’जलसा’ में परिवार के साथ रहते हैं। इस उन्होंने प्रड्यूसर एनसी सिप्पी से खरीदा था। यह काफी बड़ा बंगला है और 10 हजार स्क्वेयर फीट से ज्यादा में फैला हुआ है। मुंबई की प्रॉपर्टीज के अलावा अमिताभ बच्चन के पास एक घर पैरिस में भी है। कहा जाता है कि यह घर उन्हें उनकी पत्नी जया बच्चन ने गिफ्ट किया था। इसके अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के पास दुबई के सेंचुरी फॉल्स के पास एक शानदार लग्जरी हवेली भी है।
अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली वाला बंगला ‘सोपान’