अनिल कपूर बोले- तैमूर के साथ कर रहा हूं फिल्म, बताया क्यों नहीं हटाते कभी अपनी मूंछें


अनिल कपूर अपनी बढ़ती उम्र में भी काफी यंग दिखते हैं और उन्हें देखकर फैन्स अक्सर ही हैरान रहते हैं। अनिल कपूर कॉमिडी शो ‘केस तो बनता है’ में हाल ही में नजर आए और इस बार अपने यंग लुक्स पर उन्होंने खुद ही खुद का मजाक बना डाला और कहा कि वह सैफ अली खान और करीना कपूर के 5 साल के बेटे तैमूर अली खान के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में तैमूर उनके पिता के रोल में हैं।

अनिल कपूर ने खुद पर लगे आरोपों का दिया जवाब
Case Toh Banta Hai इंडिया का पहला ऐसा कोर्टरूम कॉमिडी है जो अमेजन मिनी टीवी पर आ रहा है। इस शो में सिलेब्रिटीज़ को उनपर लगे आरोपों का जवाब देना पड़ता है। इस शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा प्रॉसेक्यूटर और डिफेंस लॉयर की भूमिका में हैं। कुशा कपिला जज की भूमिका में हैं। दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज हो रहा है जिसमें अनिल कपूर गेस्ट बनकर आ रहे हैं और उन्हें खुद पर लगे आरोपों का जवाब भी देना है।

बताया- तैमूर से भी है अच्छी दोस्ती, साथ कर रहे फिल्म
इसी एपिसोड में रितेश Anil Kapoor से इंडस्ट्री में उनके फ्रेंड सर्कल के बारे में पूछते हैं। अपने साथ काम करने वाले और सीनियर्स जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान का नाम लेते हुए वह कहते हैं कि इंडस्ट्री के यंगस्टर्स जैसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर, तैमूर अली खान के भी दोस्त हैं। जैसे ही अनिल ने तैमूर का नाम लिया तो रितेश सरप्राइज हो गए। फिर अनिल ने कहा, तैमूर और मैं काफी फ्रेंडली हैं, इनफैक्ट हम साथ में फिल्म भी कर रहे हैं। वह मेरे पिता की भूमिका में है।

इसलिए कभी मूंछें नहीं हटाते हैं अनिल कपूर
इस उम्र में भी अपने युवा लुक की वजह से अनिल कपूर की फैन्स जमकर तारीफ किया करते हैं। 65 साल की उम्र लके बावजूद उन्होंने जिस तरह से खुद को फिट रखा है उसे देखकर लोग हैरान रहते हैं। शो के दौरान अनिल ने ये भी बताया कि वह मूंछें रखना क्यों पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘अपनी दो फिल्में लम्हें और झूठ बोले कौआ काटे के लिए मूछें सफा की और दुर्भाग्य से फिल्म भी सफा हो गई यार। दोनों ही डिजास्टर रही, इसलिए मैंने तय किया है कि अब कभी मूंछें शेव नहीं करूंगा।’

आनेवाली हैं कई फिल्में
हाल ही में अनिल कपूर ‘जुग जुग जीयो’ में नजर आए थे, जिसमें नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी जैसे कलाकार हैं। वह अगले साल ‘एनिमल’, ‘फाइटर’ और ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे।

image Source

Enable Notifications OK No thanks