समंदर किनारे करती दिखीं अठखेलियां
इसके अलावा Anushka Sharma ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो नीले समंदर के किनारे अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं। ब्लैक मोनोकिनी में उनका टोन्ड फिगर कमाल का दिख रहा है। फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो गए हैं।
पहले भी किलर लुक में ढाया कहर (Anushka in orange monokini)
इससे पहले भी अनुष्का ने ऑरेंज कलर की मोनोकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके किलर लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने कैप्शन में ये भी बताया कि ये फोटोज उन्होंने खुद क्लिक की हैं।
CSK से ‘जंग’ की तैयारी में जुटे कोहली, यूं अनुष्का संग जिम में बहा रहे पसीना
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का! (Anushka Sharma second pregnancy)
अब अनुष्का और विराट मालदीव से वापस लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को बेटी वामिका संग स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों हॉस्पिटल भी गए, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
‘चकदा एक्सप्रेस’ में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का इन दिनों ‘चकदा ऐक्सप्रेस’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग के खूब सारे वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि विराट कोहली भी उन्हें टिप्स देते रहते हैं। ये फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी की कहानी पर आधारित है।