दिवंगत ऋषि कपूर से वेंटिलेटर पर हुई नीतू कपूर की वो आखिरी बातें, फिर छोड़कर चले गए चींटू जी


महान ऐक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। पूरे देश ने दिग्गज स्टार के निधन पर शोक व्यक्त किया। हाल ही में, उनकी पत्नी और दिग्गज ऐक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने याद किया कि उन्होंने आखिरी बार ऋषि कपूर से तब बात की थी जब वह अस्पताल में थे।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की आखिरी बात
नीतू कपूर ने शेयर किया कि 13 अप्रैल, 2020 आखिरी दिन था जब उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बातचीत की थी क्योंकि उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर (Rishi Kapoor Death) पर रखा गया था। उस दिन उनकी सगाई की सालगिरह थी। नीतू और ऋषि कपूर ने 13 अप्रैल, 1979 को सगाई की थी।

नीतू कपूर ने बताई वो बात
उन्होंने आगे कहा कि उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी 14 अप्रैल को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से हुई थी, लेकिन उल लोगों ने ऋषि के लिए 13 अप्रैल को ही पूजा की थी। नीतू ने यह भी कहा कि ऋषि कपूर को सभी मेडिकल टर्म्स से गुजरते हुए देखना दर्दनाक था। दिवंगत ऐक्टर बहुत कुछ कहना चाहते थे, लेकिन वह व्यक्त नहीं कर सके।

नीतू कपूर की ट्रोलिंग
इस बीच, नीतू कपूर को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा क्योंकि उन्होंने अपने पति की मौत के कुछ दिनों बाद ही सोशल मीडिया (Neetu Kapoor Instagram) पर ऐक्टिव रहना शुरू कर दिया था। वर्कफ्रंट पर, नीतू अगली बार ‘जुग जुग जीयो’ में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को जून रिलीज के लिए स्लेट किया गया है। वहीं ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ इसी साल मार्च में रिलीज हुई।

image Source

Enable Notifications OK No thanks