नियुक्ति: जेनी थुम्मर होंगी गुजरात महिला कांग्रेस प्रमुख, इस साल के अंत में होने हैं चुनाव

पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST

सार

 जेनी थुम्मर ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रमुख के रूप में गायत्रीबा वाघेला की जगह ली।

ख़बर सुनें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेनी थुम्मर को गुजरात में पार्टी की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया है। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। थुम्मर ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रमुख के रूप में गायत्रीबा वाघेला की जगह ली।

महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा ने ट्वीट किया कि मैं गुजरात में संगठनात्मक परिवर्तन के लिए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं। 

साथ ही कहा कि जेनी थुम्मर को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए मेरी शुभकामनाएं। पिछले हफ्ते, कांग्रेस ने पार्टी की नई गुजरात इकाई में 25 उपाध्यक्ष और 75 महासचिव नियुक्त किए।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks