हाइलाइट्स
भारतीय रिजर्व बैंक करता है बैंकों के अवकाश की लिस्ट जारी.
अगस्त 2022 में आएंगे कई प्रमुख त्योहार.
शनिवार-रविवार के अलावा 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.
नई दिल्ली. Bank Holidays in August 2022 : अगस्त महीने को अगर हम त्योहारों का महीना कहें तो गलत नहीं होगा. अगस्त में रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022), गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) और पारसी नववर्ष जैसे बड़े त्योहार तो है ही साथ ही स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) भी है. अगस्त के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की (Bank Holidays) लिस्ट जारी कर दी है.
अगले महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टियों सहित 17 दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम अगस्त में है तो छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें. कहीं ऐसा न हो कि जिस दिन आप बैंक जाएं, उस दिन बैंक बंद हो और आपको बैरंग लौटना पड़े.
ये भी पढ़ें- SBI Alert! बैंक ने ग्राहकों को ATM से पैसा निकालते समय धोखाधड़ी से बचने का बताया तरीका
राज्यों के हिसाब से छुट्टियां
बता दें कि ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है. इसलिए ऐसा नहीं है कि पूरे देश में ही अगस्त महीने में बैंकों में 17 दिन कामकाज नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- ध्यान दें! 1 अगस्त से बदल जाएंगे आपके बैंक से जुड़े ये नियम, जेब पर होगा सीधा असर
यह है छुट्टियों की लिस्ट
- 1 अगस्त 2022- द्रुपका शे-जी त्योहार (गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)
- 7 अगस्त 2022-पहला रविवार
- 8 अगस्त 2022-मोहर्रम (जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा)
- 9 अगस्त 2022-चंडीगढ़, गुवाहाटी, इंफाल, देहरादून, शिमला, तिरुवनंतपुरम,भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 11 अगस्त 2022-रक्षाबंधन (अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर शिमला में अवकाश रहेगा)
- 12 अगस्त (कानपुर लखनऊ में बैंकों में कामकाज नहीं होगा)
- 13 अगस्त 2022-दूसरा शनिवार
- 14 अगस्त 2022-रविवार
- 15 अगस्त 2022- स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त 2022-पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में बैंकों में छुट्टी)
- 18 अगस्त 2022- जन्माष्टमी (भुवनेश्वर, कानपुर, देहरादून, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा)
- 19 अगस्त 2022 (अहमदाबाद, भोपाल चंडीगढ़ चैन्नई गंगटोक, जयपुर जम्मू, पटना रायपुर रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)
- 20 अगस्त, हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अगस्त 2022- रविवार.
- 28 अगस्त 2022-रविवार.
- 29 अगस्त (गुवाहाटी में छुट्टी).
- 31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे).
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bank Holiday, Bank holiday news, Banking, Business news in hindi
FIRST PUBLISHED : July 27, 2022, 08:05 IST