IPL 2022 से पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, जानिए क्या है खास


नई दिल्ली. आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरू होने में अब दो हफ्ते का वक्त बचा है. ऐसे में सभी टीमें लीग की तैयारियों में जी-जान से जुटी हैं. इसी के तहत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals news Jersey) के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी. फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर फैंस को मुंबई की नई जर्सी की झलक दिखाई. मुंबई इंडियंस की नई जर्सी का रंग पहले की तरह ही गहरा नीला है. जर्सी के कंधे वाले हिस्से पर सुनहरे रंग की धारियां बनी हैं, जो इसे रॉयल लुक दे रही हैं.

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की. ऋषभ पंत की दिल्ली टीम आईपीएल के इस सीजन में गहरे लाल और नीले रंग की जर्सी पहनेगी. टीम के ट्विटर अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर किया गया है. जर्सी के बाएं हिस्से में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है, जबकि दाएं हिस्से में नीले रंग का. वहीं, जर्सी के बीचों-बीच सफेद बैकग्राउंड में टाइगर का लोगो है.

दिल्ली की नई जर्सी लॉन्च
दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी के बारे में बताया कि लाल रंग मैदान पर टीम की साहस को दिखाएगा. जबकि नीला रंग संतुलन और संयम का प्रतीक है. टाइगर का लोगो पहले की तुलना में ज्यादा बोल्ड और उभरा हुआ है. फ्रेंचाइजी की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के कुछ चुनिंदा फैंस को यह जर्सी दी जाएगी. आईपीएल 2022 में दिल्ली के अभियान की शुरुआत 27 मार्च को होगी. टीम का पहला मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा.

IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया में सिर्फ एक बदलाव, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

INDW vs WIW, World cup 2022: 39 साल की झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, बनीं नंबर-1 गेंदबाज

दिल्ली का पहला मुकाबला मुंबई से 
दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा कि यह आईपीएल का नया सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में हम अपने खिलाड़ियों को नई जर्सी में देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं.

Tags: Delhi Capitals, IPL, IPL 2022, Mumbai indians, Rishabh Pant



image Source

Enable Notifications OK No thanks