Bhagwant Mann Marriage Live: सीएम भगवंत मान आज चंडीगढ़ में करेंगे शादी, पिहोवा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे


08:17 AM, 07-Jul-2022

मुख्यमंत्री के आवास पर होगा में होगा ‘आनंद कारज’ 

‘आनंद कारज’ आज दोपहर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर होगा, जिसमें चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी लावां (फेरे) करवाएंगे। गौरतलब है कि सिख रीति रिवाज के अनुसार दूल्हा-दूल्हन श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में चार लावां (फेरे) करते हुए विवाह बंधन में बंधते हैं।

 

08:09 AM, 07-Jul-2022

मुख्यमंत्री मान का रिश्ता मां और बहन ने कराया

भगवंत मान, मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पंजाब के पहले मुख्यमंत्री होंगे। गुरप्रीत कौर से मुख्यमंत्री मान का रिश्ता उनकी माता और बहन ने कराया है।

07:58 AM, 07-Jul-2022

मान का 2016 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से 2016 में तलाक हो गया था। मान के दो बच्चे- बेटा दिलशान और बेटी सीरत हैं, जोकि अमेरिका में अपनी मां के साथ ही रहते हैं। दोनों बच्चे विवाह समारोह में भगवंत मान के खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे। 

 

07:50 AM, 07-Jul-2022

Bhagwant Mann Marriage Live: सीएम भगवंत मान आज चंडीगढ़ में करेंगे शादी, पिहोवा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधकर वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। 48 वर्षीय भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे।  इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता और राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार सहित मौजूद रहेंगे। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks