हिसार में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई पिकअप गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल


संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:31 PM IST

सार

नारनौंद के हांसी रोड पर गांड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जांच करती पुलिस, हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।

मामले की जांच करती पुलिस, हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

epaper

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में नारनौंद कस्बे के हांसी रोड पर एक पिकअप गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए नारनौंद के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें हांसी व हिसार रेफर कर दिया है। तीनों मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव राजथल की करीब 14 महिलाएं व एक गाड़ी चालक राजस्थान के गांव सैनीवास में झाड़ा लगवाने के लिए गए थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे जब वो वापस गांव लौट रहे थे तो मंगलदीप फिलिंग स्टेशन के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ में जाकर टकरा गई।

जिसमें राजथल निवासी 57 वर्षिय बीरमति, 57 वर्षिय कृष्णा व रानी शर्मा को गंभीर अवस्था में नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीषा संतरो, सरोज व गाड़ी चालक आशु सहित गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

Enable Notifications OK No thanks