बड़ा फैसला: दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से हटा प्रतिबंध, 27 मार्च से दोबारा होंगी शुरू


बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:46 PM IST

सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। 

flights

flights

ख़बर सुनें

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks