Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने प्रियंका चहर को बनाया अपना दुश्मन, ट्विटर पर हुए ट्रोल


Bigg Boss 16 में अब्दु रोजिक सबके चहेते हैं। घर से लेकर बाहर तक, उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ते जा रही है। हालांकि, अब कुछ फैंस उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को, शो में लेटेस्ट नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के साथ-साथ गौतम विज, टीना दत्ता, शिव ठाकरे, गोरी नागोरी और निमृत कौर आहलुवालिय बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। इस नॉमिनेशन के बाद से अब्दु रोजिक, प्रियंका चहर से थोड़ा नाराज दिखाई दिए। चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं।

दरअसल अब्दु रोजिक की प्रियंका चहर से नाराजगी उनके बयान पर है, जहां नॉमिनेशन के दौरान प्रियंका ने खुद को बचाने के लिए बोला था कि वे इस शो में अपने दम पर खेलती हैं, जबकि अब्दु रोजिक शिव ठाकरे और साजिद खान के सिखाए पर चलते हैं। बस, इसके बाद से अब्दु उनसे खफा बैठे हैं।

उनके लिए बात वहां बिगड़ी, जब उन्होंने प्रियंका को अपना दुश्मन तो बना लिया, लेकिन दर्शकों को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने अब्दु रोजिक को ‘चुगली करने वाली आंटी’ तक बता दिया।

अब्दु ने नॉमिनेशन के बाद साजिद खान से जमकर उनकी बुराइयां कीं। अब्दु रोजिक ने प्रियंका चहर चौधरी पर इल्जाम लगाया कि एक्ट्रेस ने अंकित को उनके लिए रोटी बनाने से मना किया था। इसके बाद से फैंस उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं।

नॉमिनेशन के बाद से ट्विटर पर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को लेकर कई ट्वीट किए गए हैं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। कुछ ने उन्हें ‘चुगली आंटी’ बोला, तो कुछ ने प्रियंका का फैन न होते हुए भी उनकी बात को सही ठहराया। आप इन ट्वीट को नीचे पढ़ सकते हैं।
 

  

Source link

Enable Notifications OK No thanks