Charlie 777 Movie Review: कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी, इस सप्ताहांत बच्चों के साथ देखने जरूर जाएं


अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:16 PM IST

Movie Review

777 चार्ली

कलाकार

चार्ली (वंडर डॉग)
,
रक्षित शेट्टी
,
संगीता श्रृंगेरी
,
राज बी शेट्टी
,
दानिश सैत
और
बॉबी सिम्हा आदि।

लेखक

किरनराज के
और
संजय उपाध्याय

निर्देशक

किरनराज के

निर्माता

जी एस गुप्ता
और
रक्षित शेट्टी

रिलीज डेट:

10 जून 2022

जानवरों और इंसानों के रिश्तों पर फिल्में बनाने में दक्षिण भारतीय फिल्म कंपनी देवर फिल्म्स का बोलबाला रहा है। एम एम ए चिनप्पा देवर की इस कंपनी ने तमिल में ढेरों फिल्में बनाने के बाद ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जानवर और इंसान’, ‘गाय और गौरी’ और ‘मेरा रक्षक’ जैसी हिंदी फिल्में भी बनाई। के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर बनी अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म रही है। अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर रक्षित शेट्टी ऐसी ही एक फिल्म लेकर आए हैं, ‘777 चार्ली’। रक्षित शेट्टी का नाम हाल के दिनों में उनकी फिल्म ‘किरिक पार्टी’ को लेकर काफी चर्चा में रहा है। ये फिल्म पहले कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ हिंदी में बनने की बात चली। फिर इसके लिए विकी कौशल और रश्मिका मंदाना का नाम भी चर्चा में रहा। रक्षित शेट्टी फिल्मकारों की उस जमात से है जो इंजीनियरिंग पढ़कर सिनेमा में आई है। जाहिर है ऐसे लोगों का सिनेमा समावेशी होता है और फिल्म ‘777 चार्ली’ भी कुत्तों से जुड़े एक ऐसे बड़े मुद्दे को उठाती है, जिसपर आम तौर पर इंसानों का ध्यान नहीं जाता।



Source link

Enable Notifications OK No thanks