कांग्रेस की तीसरी सूची जारी: सीएम चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, अदिति सिंह के पति का टिकट कटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:57 PM IST

अदिति सिंह व चरणजीत सिंह चन्नी
– फोटो : फाइल

ख़बर सुनें

पंजाब विधानसभा के लिए कांग्रेस ने रविवार को आठ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें भदौर और श्री चमकौर साहिब से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने नवांशहर से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है। 

image Source

Enable Notifications OK No thanks