Covid-19 Omicron in India: देश में आज कोरोना के 1.49 लाख नए मामले, 1072 मौतों के बाद आंकड़ा पांच लाख पार


09:19 AM, 04-Feb-2022

देश में आज 1.49 लाख कोरोना के नए मरीज 

देश में आज कोरोना के 1.49 लाख (1,49,394) नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में  2,46,674 लोग ठीक भी हुए। 1072 मौतें 24 घंटे में दर्ज की गईं। इसके बाद अब तक कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,00,055 पहुंच गया। देश में संक्रमण दर अब घटकर 9.27% पहुंच गई है। 

09:12 AM, 04-Feb-2022

मिजोरम में आज कोरोना के 1956 नए मामले 

मिज़ोरम में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,956 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। 

कुल मामले: 1,81,696

सक्रिय मामले: 15,632

कुल डिस्चार्ज: 1,65,447

कुल मृत्यु: 617

09:08 AM, 04-Feb-2022

महाराष्ट्र: फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट बनाने वाला गैंग पकड़ा

महाराष्ट्र के थाणे पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरोना वैक्सीन के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग टीकाकरण न कराने वाले लोगों का दो हजार रुपये लेकर सर्टिफिकेट बनाता था। 

07:24 AM, 04-Feb-2022

Covid-19 Omicron in India: देश में आज कोरोना के 1.49 लाख नए मामले, 1072 मौतों के बाद आंकड़ा पांच लाख पार

देश में कोरोना संक्रमण भले ही कम हो रहा हो, लेकिन पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद तीसरा नंबर भारत का है, जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं। 

image Source

Enable Notifications OK No thanks