DC vs MI, IPL 2022 Live Score: दिल्ली और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर, जानें कौन किसपर भारी


IPL-2022 2nd Match, Delhi Capitans vs Mumbai Indians Live Score and Updates:   इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL-2022) के दूसरे मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC v MI) की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास में अब तक 30 बार आमने- सामने हो चुकी हैं, जिनमें मुंबई ने 16 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली ने 14 मैचों में बाजी मारी है.

रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर है. आईपीएल के पिछले सीजन यानी 2021 की बात करें तो दिल्ली और मुंबई का सामना दो बार हुआ था, जिसमें दोनों बाद पंत की टीम ने जीत दर्ज की थी.

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस बीच मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्‍टेडियम में खेला जाएगा.

DC और MI के बीच आईपीएल 2022 का  दूसरा  मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

DC और MI के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा. टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा.

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां देखें?

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकते हैं. इसके साथ आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.

अधिक पढ़ें …

image Source

Enable Notifications OK No thanks