IPL 2022 । KKR ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस भारतीय खिलाड़ी के हाथ में सौंपी कमान


बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और जय मेहता की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान के नाम की भी घोषणा कर दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ट्वीट के जरिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाने की शुरुआत भी कर दी है। इस बार के मेगा ऑप्शन में सबसे महंगे ईशान किशन बिके जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर को भी कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इन सबके बीच बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और जय मेहता की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान के नाम की भी घोषणा कर दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ट्वीट के जरिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।

हालांकि मेगा ऑक्शन के बाद ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयस अय्यर को कोलकाता कप्तानी का दायित्व सौंप सकता है। श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी कप्तानी कर चुके है। हालांकि 2021 में चोटिल होने की वजह से उन्हें खेल से दूर होना पड़ा था और ऋषभ पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी। श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद भी दिल्ली ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाए रखा। यही कारण था कि श्रेयस अयर ने दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने का फैसला लिया था। खबर यह भी थी कि श्रेयस अय्यर पर कई टीमों की निगाहें थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में देख रही थी। हालांकि मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को खरीदा।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। IPL का मेगा ऑक्शन समाप्त, जानें किस टीम की किसे मिल सकती है कमान

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता सुपर किंग्स के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर की कप्तानी में दो आईपीएल खिताब जीत चुकी है। सौरव गांगुली से लेकर गौतम गंभीर तक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल के शुरुआती सीजन में सौरव गांगुली ने कोलकाता की कप्तानी की थी। इसके बाद ब्रैंडम मैक्कुलम कोलकाता के कप्तान बने थे। गौतम गंभीर ने कोलकाता के लिए 2011 से 2017 तक कप्तानी की है। गौतम गंभीर कोलकाता के लिए सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं। गौतम गंभीर के अलावा जैक कॉलिस ने भी कोलकाता की कप्तानी की है। दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन ने भी कोलकाता के लिए कप्तानी कर चुके हैं।