Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को कैसा लगा पतिदेव का कारनामा? रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अब किया रिएक्ट


रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूड इस समय चर्चा में है। हर तरफ उनकी फोटोज छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बन रहे हैं। कई जानी-मानी हस्तियों ने इस तरह के फोटोशूट पर आपत्ति जताई है, वहीं कई सिलेब्स उनके सपोर्ट में हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। अब अतरंगी मिजाज के लिए फेमस रणवीर की बीवी यानी बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण का भी इस पर रिएक्शन सामने आ गया है। उन्हें अपने पतिदेव का ये कारनामा कैसा लगा, आइये जानते हैं।

रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में वो न्यूड नजर आए। जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर किया, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।


दीपिका पादुकोण ने किया रिएक्ट
इंडिया टुडे के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण शुरू से ही इस पूरे शूट पर लूप में थीं। उन्हें ये कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया था। यहां तक कि इंटरनेट पर फोटोज पोस्ट होने से पहले दीपिका ने इन्हें देखा था। सूत्र ने ये भी पुष्टि की है कि दीपिका ने हमेशा रणवीर का सपोर्ट किया है। वो उनकी सबसे बड़ी चैंपियन हैं। इसलिए जब कुछ पूरी तरह से अलग करने की बात आई तो वो पीछे नहीं हटीं।

Mimi Chakraborty: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भड़कीं मिमी चक्रवर्ती, कहा- अगर यही काम कोई लड़की करती तो?
इस फोटोशूट के लिए रणवीर थे एक्साइटेड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की शूटिंग पहले से ही प्लान थी और वो अपने विजन को लेकर बहुत क्लियर थे। वो वास्तव में इस काम के लिए बहुत एक्साइटेड थे। सूत्र ने ये भी कहा कि वो अपनी स्किन में पूरी तरह से कंफर्टेबल थे और जब उन्होंने ये न्यूड फोटोशूट किए तो कोई हैरानी वाली बात नहीं थी।

‘हजार लोगों के सामने हो सकता हूं न्यूड’
रणवीर सिंह ने इस न्यूड फोटोशूट का बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिजिकली न्यूड होना मेरे लिए बहुत आसान है। मैं एक हजार लोगों के सामने न्यूड हो सकता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये सिर्फ इतना है कि वे असहज हो जाते हैं।’

डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, सादे कपड़ों में देख फैंस हुए इम्प्रेस

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर-दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इसके अलावा रणवीर के पास रोहित शेट्टी की मूवी ‘सर्कस’ भी है। वहीं, दीपिका की बात करें तो शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में दिखाई देंगी। वो ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। उनके पास ‘बाहुबली’ फेम प्रभास के साथ भी एक मूवी है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks