दुल्हनिया मौनी रॉय ने शेयर कीं मेहंदी की प्यारी तस्वीरें, जिनमें छुपा है कुछ खास, जानकर आप भी कहेंगे वाह!


ऐक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही दुबई के रहने वाले बिजनसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी की। दोनों ने 27 जनवरी को करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में गोवा में सात फेरे लिए थे। मौनी ने अपनी शादी के अनमोल और यादगार पलों की कुछ झलकियां तस्वीरों में दिखाई। मौनी और सूरज नांबियार की शादी से लेकर हर रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब मौनी ने हाल ही अपनी खूबसूरत मेहंदी (Mouni Roy mehendi photos) की तस्वीरें शेयर की हैं।

येलो कलर का लहंगा पहने मौनी अपने पिया के नाम की मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस मेहंदी में एक खास चीज है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वह है उनके पिया यानी सूरज नांबियार का नाम। मौनी ने अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी तो लगाई ही, उनके नाम को भी अपने हाथों में कैद कर लिया। मेहंदी लगे मौनी रॉय के हाथों में सूरज नांबियार के इनिशियल्स यानी SN साफ नजर आ रहे हैं।

मौनी रॉय की मेहंदी की तस्वीरें-Instagram/imouniroy

मौनी रॉय की मेहंदी की तस्वीरें-Instagram/imouniroy


Mouni Roy Wedding First Photo: मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की हो गई शादी, मंडप से आई पहली तस्वीर
मौनी और सूरज (Mouni Roy Suraj Nambiar wedding) ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की। इनमें से मलयाली शादी की रस्म सुबह हुई थी जबकि बंगाली रस्म शाम को। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात 2019 में एक न्यू ईयर पार्टी में हुई थी। मौनी उस वक्त नया साल मनाने दुबई गई थीं। वहीं एक क्लब में मौनी और सूरज की मुलाकात हुई थी।

मौनी रॉय की मेहंदी की तस्वीरें-Instagram/imouniroy

मौनी रॉय की मेहंदी की तस्वीरें-Instagram/imouniroy

Mouni Roy को दुल्‍हन बनी देख फैंस को आई Deepika Padukone की याद, जानिए क्या है कनेक्शन


प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks