Pornography Case : ईडी ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, पिछले साल मुंबई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 19 May 2022 07:44 AM IST

सार

पिछले साल मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को  गिरफ्तार करने से पूर्व पांच लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया था। जिस ऐप पर ये पोर्न फिल्में जारी की जाती थी, वह राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित होने का आरोप है। 

ख़बर सुनें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने पिछले साल 20 जुलाई को उन्हें पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। 

मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को  गिरफ्तार करने से पूर्व फरवरी में पांच लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी मॉडल्स और अभिनेताओं को फिल्मों-वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने झांसा देते थे और उनसे पोर्न फिल्में बनवाते थे। जिस ऐप पर ये पोर्न फिल्में जारी की जाती थी, वह राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित होने का आरोप है। 

इन फिल्मों को मुंबई के पास मड आइलैंड और अक्सा के पास बंगलों में तैयार किया गया था। अभिनेताओं व अभिनेत्रियों को न्यूड सीन के लिए मजबूर किया था। यहां तक की इस काम के लिए उन्हें धमकाया भी जाता था। इन्हीं अश्लील फिल्मों को ऐप पर अपलोड किया जाता था। इस ऐप पर फिल्में देखने के लिए ग्राहकों को पैसा चुकाना होता था। इस तरह बड़े पैमाने पर अवैध धंधे के जरिए काली कमाई का आरोप है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks