Eid special: कोई परिवार के साथ तो कोई काम में व्यस्त, जानिए इस ईद पर क्या कर रहे हैं आपके पसंदीदा सितारे


बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में सभी सितारे हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। चाहे वह दिवाली हो या ईद, हर बॉलीवुड स्टार त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में आज ईद है और बॉलीवुड की खान तिकड़ी से लेकर और कई सितारें इस मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए तैयार हैं। कई बार यह सितारें इसे बहुत जोरो-शोरो से मनाते हैं, तो कई बार वह इसे सादगी से अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। सभी फैंस यह जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे की इस बार उनके चहेते सितारे ईद कैसे मनाएंगे। चलिए जानते हैं सितारे कैसे इस साल ईद मनाने का सोच रहे हैं।

शाहरुख खान

साल के इस दिन शाहरुख खान अपने घर ‘मन्नत’ की बालकनी में आकर अपने फैंस से रूबरू होते हैं। वह अपने फैंस से मिलकर ईद के इस त्योहार को और स्पेशल बना देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शाहरुख अपने परिवार के साथ ही समय बिताएंगे और इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वह अपने फैंस से भी मिलने आएंगे।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणपति हो या दिवाली उनके लिए हर त्योहार समान है, खबरों की माने तो सलमान इस साल अपने परिवार के साथ ईद मनाएंगे। वह अक्सर ऐसे खास मौके पर अपने परिवार को तवज्जो देते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

आमिर खान

इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस समय अपनी आने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को प्रमोट करने में बिजी हैं। वह अक्सर त्योहारों पर भी अपने काम में व्यस्त रहते हैं। इस बार वह ईद के मौके पर राजस्थान के नवलगढ़ पहुंचे और फैंस को बधाई दी। 

सैफ अली खान

पटौदी खानदान के वारिस और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस ईद पर अपनी पत्नी करीना और बच्चों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। सैफ ने अपने घर पर छोटा सा फंक्शन रखा है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहेंगे।



Source link

Enable Notifications OK No thanks