JEE Main 2022 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी, जल्द आ सकता है परीक्षा का शेड्यूल


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022 (JEE Main 2022) के लिए वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को अपडेट कर दिया है और टेस्ट के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (JEE Main 2022 Eligibility Criteria) जारी कर दिया है। जेईई मेन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित होनी है और जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (JEE Main 2022 Registration) शुरू किए जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल प्रवेश परीक्षा चार बार के बजाय दो बार आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। एनटीए ने कहा, “जिन उम्मीदवारों ने 2020, 2021 में कक्षा 12/समकक्ष परीक्षा पास की है, या उपस्थित हो रहे हैं, वे जेईई मेन 2022 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।”

इसमें कहा गया” हालांकि, उम्मीदवारों को संस्थानओं के आयु मानदंड को पूरा करने की आवश्यकता हो सकती है जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं।” एजेंसी ने कहा, “2019 में या उससे पहले कक्षा 12/समकक्ष परीक्षा पास करने वाले और साथ ही 2023 या उसके बाद इस तरह की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार जेईई (मुख्य) 2022 में उपस्थित होने के पात्र नहीं हैं।”

योग्यता से संबंधित हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

जेईई मेन एग्जाम पैटर्न (JEE Main Exam Pattern)

जेईई मेन 2022 के पेपर पैटर्न के बारे में कई तरह की अटकलों के बीच, विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी सिलेबस या पेपर पैटर्न में बदलाव की संभावना नहीं है। इस वर्ष कक्षा 12 के सिलेबस को संशोधित किया गया है, हालांकि इसके बाद भी एनटीए जेईई मेन्स 2021 के पेपर पैटर्न में बदलाव होने की संभावना बहुत कम है।

Top Engineering Colleges in India 2022: ये हैं टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली

3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे

4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर

5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर

6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की

7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी

8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद

9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिपल्ली

10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर

Source link

Enable Notifications OK No thanks