French Open: 18 साल की कोको गॉफ पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं, वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्विटेक से होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:13 PM IST

ख़बर सुनें

अमेरिका की 18 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। दूसरी ओर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्विटेक ने भी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार (चार जून) को खेला जाएगा।

कोको गॉफ की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन ओपन के चौथे राउंड तक पहुंच चुकी हैं। 2019 (विम्बलडन) में पहली बार वो किसी  ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं। उनका तीन साल का लंबा इंतजार फ्रेंच ओपन में खत्म हुआ। कोको ने मार्टिना ट्रेविसन को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने इस मैच को 6-3, 6-1 से अपने नाम किया।

दूसरी ओर, स्विटेक ने सेमीफाइनल में रूस की दारिया कासात्किना को हराया। स्विटेक इस मुकाबले को 6-2, 6-1 से अपने नाम करने में सफल रहीं। उनकी नजर दूसरी बार फ्रेंच ओपन जीतने पर है। इससे पहले स्विटेक 2020 में यहां चैंपियन बनी थी। वो फ्रेंच ओपन के अलावा किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में नहीं पहुंची है। 

स्विटेक ने अपने करियर की लगातार 34वीं जीत हासिल की है। उनके पास फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। महिलाओं में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स के नाम दर्ज है। वीनस ने साल 2000 में यह रिकॉर्ड बनाया है। स्विटेक को इस रिकॉर्ड की बराबरी के लिए युवा सनसनी कोको गॉफ को हराना होगा।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks