Gaurav Taneja Arrested: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग मनाया जन्मदिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार


फेसम यूट्यूबर गौरव तनेजा को फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। गौरव तनेजा नोएडा के 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे अफरा तफरी मचने के साथ ही जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद पुलिस ने  यूट्यूबर को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्रतार कर लिया।

दरअसल, गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि वह मेट्रो स्टेशन पर फैंस के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के बाहर फैंस की भारी भीड़ लग गई। भीड़ बेकाकू हो गई, जिस वजह से मेट्रो के स्टाफ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया और गौरव तनेजा को हिरासत में ले लिया।

 

गौरव तनेजा पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक गौरव के खिलाफ धारा 341 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। गौरव तनेजा की पत्नी ऋतु राठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा था कि जन्मदिन मनाने के लिए वह 1:30 बजे फैंस से मिलेंगे। इसके बाद एक और स्टोरी लगाकर कहा कि निजी कारणों की वजह से गौरव के बर्थडे सेलिब्रेशन को कैंसिल करना पड़ा रहा है।





Source link

Enable Notifications OK No thanks