MI vs DC Live: बारिश के बीच मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला


05:59 PM, 21-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स :

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, सरफराज ख़ान, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्जे, ख़लील अहमद

मुंबई इंडियंस :

इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डैनियल सैम्स, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौक़ीन, मयंक मार्कंडेय, रायली मेरेडिथस जसप्रीत बुमराह

 

 

05:58 PM, 21-May-2022

दिल्ली में पृथ्वी शॉ की वापसी

दिल्ली में एक बड़ा बदलाव हुआ है और पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। उन्हें ललित यादव की जगह पर टीम में लाया गया है। 

05:55 PM, 21-May-2022

मुंबई में दो बदलाव

मुंबई की टीम ने आज के मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है और उन्हें स्टब्स की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा ऋतिक शौक़ीन को संजय यादव की जगह मौका मिला है। 

05:50 PM, 21-May-2022

टॉस रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

05:35 PM, 21-May-2022

मुंबई के समर्थन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खुलकर मुंबई इंडियंस का समर्थन किया है। इसके लिए फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल पर समर्थन में कई पोस्ट डाले गए हैं। यही नहीं टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी और खिलाड़ी विराट कोहली के साथ-साथ दिनेश कार्तिक ने भी टीम को चीयर किया है। 

मुंबई का समर्थन क्यों कर रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर?

  • आईपीएल में प्लेऑफ खासकर चौथे स्थान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर है। आरसीबी अपने 14 लीग मुकाबले खेल चुकी है और इसमें आठ जीत और 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। हालांकि उसका नेट रन रेट (-0.253) कमजोर है। जबकि दिल्ली की टीम 13 मैच खेलकर सात जीत और 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। लेकिन उसका रन रेट (0.255), बैंगलोर से बेहतर है। 
  • अब अगर दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत जाती है तो उसके और बैंगलोर दोनों के 16-16 अंक हो जाएंगे और फिर बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी।
  • लेकिन यहां मुंबई की जीत दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी और आरसीबी अंकों के आधार पर नॉकआउट मुकाबलों में पहुंच जाएगी। मुंबई से हार की स्थिति में दिल्ली के 14 अंक ही रह जाएंगे और बैंगलोर की टीम 16 अंक के साथ क्वॉलिफायर खेलेगी। 

05:29 PM, 21-May-2022

दिल्ली-मुंबई मैच से तय होगी प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का नाम

दिल्ली और मुंबई का आज का मैच बेहद अहम है और इस मुकाबले से प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का नाम तय हो जाएगा। गुजरात, राजस्थान और लखनऊ की टीम नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। 

चौथे स्थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई है, जिसका फैसला मुंबई की हार-जीत से तय होगा। मुंबई की जीत से दिल्ली बाहर हो जाएगी और बैंगलोर अधिक अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन मुंबई की हार से दिल्ली बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लेगी। 

05:05 PM, 21-May-2022

MI vs DC Live: बारिश के बीच मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 69वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है। दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। जबकि मुंबई की जीत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में एंट्री दिला देगी। 

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks