घरवाली बाहरवाली 2 Trailer: दो बीवियों के बीच फंसे यश कुमार, फिर हो गया घमासान


भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली 2’ का ट्रेलर शनिवार 5 फरवरी को रिशु मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ हुआ है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें यश कुमार की दो-दो शादियां होती हैं। फिल्म में भोजपुरी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस स्मृति सिन्हा और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

आम जिंदगी में एक साथ दो शादी की कल्पना ही आसान नहीं है, मगर इस फ़िल्म में मनमौजी यश कुमार दो शादी करते हैं, इसमें पहली पत्नी के किरदार में स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं, जबकि यश कुमार ने दूसरी शादी रक्षा गुप्ता से कर ली। और सभी साथ रहने लगे, लेकिन फिर क्या हुआ होगा, आप इसकी कल्पना कर सकते हैं। देखें, ‘घरवाली बाहरवाली 2’ का ट्रेलर:


सभी जानते हैं कि यश कुमार और डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव हमेशा अलग तरह की फिल्में बनाते हैं और यह बात इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पता भी चलती हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट भी काफी सफल रहा था। फिल्म में शानदार मनोरंजन के साथ एक संदेश भी छुपा हुआ है। फ़िल्म के गीत, संगीत और संवाद आकर्षण पैदा करने वाले हैं, जो आपको फ़िल्म से जोड़े रखने में कामयाब होगी।

अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन और अक्षत फिल्म्स इंटरनैशनल की ‘घरवाली बाहरवाली 2’ के निर्माता संजय सिन्हा और अजय श्रीवास्तव हैं। निर्देशन भी अजय श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में यश कुमार, स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता के साथ ही अनूप अरोड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

image Source

Enable Notifications OK No thanks