GK Questions: भारत के आखिरी वायसराय से लेकर इंडो चीन युद्ध तक, जानें जीके के 20 जरूरी सवालों के जवाब


जनरल नॉलेज किसी एक विषय तक सीमित नहीं है। इसमें साइंस, सोशल साइंस और कंप्यूटर समेत कई विषय आते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में इन सभी विषयों से जनरल नॉलेज के रूप में प्रश्न पूछे जाते हैं। जनरल नॉलेज की तैयारी करने के लिए छात्र किताबों के साथ-साथ ऑनलाइन रिसोर्सेज की भी मदद ले सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से उन महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानें जो 10वीं के छात्रों को पता होने जरूरी है क्योंकि ये प्रश्न हर परीक्षा में पूछे जाते हैं और ये बहुत बेसिक प्रश्न हैं। अगर आपको इन प्रश्नों के उत्तर नहीं पता तो आज ही इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर याद करें और परीक्षा में अच्छे अंक सुनिश्चित करें।

1. ‘कल्पसूत्र’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर- भद्रबाहु ने ‘कल्पसूत्र’ लिखा।

2. कोणार्क सूर्य मंदिर को किसने बनवाया था?
उत्तर- नरसिंह देव प्रथम ने कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया था।

3. मासिर-ई-आलमगीरी पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर- ईश्वर दास नागर।

4. कौन सा विटामिन ब्लड क्लोटिंग में मदद करता है?
उत्तर- विटामिन K ब्लड क्लोटिंग में मदद करता है।जमींदार समाज की स्थापना कब हुई थी ?

5. लैंडहोल्डर्स सोसायटी की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर- लैंडहोल्डर्स सोसाइटी की स्थापना 1838 में हुई थी।

6. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य को ‘वनों, झीलों, नदियों और वन्यजीवों सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करने और जीवित प्राणियों के प्रति दया रखने’ के लिए कहता है?
उत्तर- अनुच्छेद 51-ए।

7. चिनार वाइल्डलाइफ सेंचुरी कहां स्थित है?
उत्तर- केरल।

8.’CLAP’ कार्यक्रम किस भारतीय राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा शुरू किया गया था?

उत्तर- आंध्र प्रदेश ने ‘CLAP’ कार्यक्रम शुरू किया। आंध्र प्रदेश सरकार ने स्वच्छ आंध्र प्रदेश (CLAP) -जगन्ना स्वच्छ संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई, स्वच्छता की स्थिति में सुधार और सार्वजनिक भागीदारी के साथ अपशिष्ट प्रबंधन के लिए की।

9. वर्ल्ड लेप्रोसी डे 2022 का विषय क्या है?

उत्तर– विश्व कुष्ठ दिवस 2022 की थीम ‘यूनाइटेड फॉर डिग्निटी’ है।

10. ‘इकोसिस्टम’ शब्द सबसे पहले किसके द्वारा गढ़ा गया था?
उत्तर- सर आर्थर जी. तानस्ले।

11. भारत का आखिरी वायसराय कौन था?
उत्तर- लॉर्ड लुई माउंटबेटन।

12. इंडो चीन युद्ध कब हुआ था?

उत्तर- इंडो चीन युद्ध 1946 – अप्रैल 1975 के बीच हुआ था।

13. मानव विकास सूचकांक (HDI) किसने प्रकाशित किया?

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)।

14. ये फेमस नारा, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा’ किसने दिया था?

उत्तर- नेता सुभाष चंद्र बोस ने ये नारा दिया था।

15. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद “सार्वजनिक रोजगार में अवसर की समानता” की बात कहता है?

उत्तर- अनुच्छेद 16

16. किस शहर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है?

उत्तर- कोयंबटूर (तमिलनाडु) को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

17. किसने अवध के प्रांतीय राज्य की स्थापना की थी?

उत्तर- सआदत खान बुरहान उल मुल्क ने अवध के प्रांतीय राज्य की स्थापना की।

18. कौन कोशिका श्वसन की प्रक्रिया को वहन करता है?
उत्तर- कोशिका श्वसन की प्रक्रिया माइटोकॉन्ड्रिया में होती है।

19. शक युग की शुरुआत किसने की?
उत्तर- कनिष्क ने शक युग की शुरुआत 78 ई. में की थी।

20. भारत के किस राज्य को ‘सिलिकॉन स्टेट’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर- कर्नाटक को भारत के ‘सिलिकॉन स्टेट’ के रूप में जाना जाता है।

Top 10 Engineering Colleges in India: ये हैं भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

Source link

Enable Notifications OK No thanks