Current Affairs: खेल जगत से लेकर देश-दुनिया के जरूरी करंट अफेयर्स, यहां पढ़ें


करंट अफेयर्स यानी समसामयिकी जिसे पढ़ना और जानना बेहद जरूरी है ना सिर्फ नॉलेज के लिहाज से बल्कि पर्सनैलिटी डवलेपमेंट के लिहाज से भी करंट अफेयर्स उतना ही जरूरी है। विश्व और देश तमाम जगहों की खबरों से रूबरू रहना हमें समाज में अलग पहचान दिलानें में मदद कर सकता है। आइए समाज में एक अलग स्थान और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए कुछ जरूरी जानकारियों को संक्षिप्त में जानकर उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया जाए।

देश-प्रदेश
1. देश में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को आजादी के अमृत महोत्सव के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप मना रहा है।

2. सप्ताह भर चलने वाले उत्सव के हिस्से के रूप में मंत्रालय महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों को कवर करते हुए अलग-अलग कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियानों का आयोजन करेगा।

3. सप्ताह भर चलने वाला यह उत्सव लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति का जश्न मनाने और प्राप्त उपलब्धियों को रिफ्लेक्ट करने और उसे और अधिक गति प्रदान करने के प्रयास को भी रिफ्लेक्ट करेगी।

4. केंद्रीय मंत्रालय NIMHANS बेंगलुरू के सहयोग से स्त्री ‘मनोरक्षा परियोजना’ भी शुरू करेगा।

5. मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने दुनिया के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के लगातार 7वें संस्करण के लिए क्षेत्र मूल्यांकन शुरू किया है।

6. स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत शहरी स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिए शहरों को प्रोत्साहित करने के लिए 2016 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स द्वारा प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया था।

7. औपचारिक रूप से सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे 1 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था।

विदेश
1. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी विमानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की है।

2. हालांकि राष्ट्रपति ने रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन और यूरोप में अमेरिकी सेना भेजने से इनकार किया, उन्होंने कहा कि अगर देश नाटो का सहयोगी हैं तो अमेरिकी सेना हर संभव प्रयास से रक्षा करेगी।

3. अमेरिका और उसके सहयोगी देश भी यूक्रेन के लोगों को देश की रक्षा और उनकी स्वतंत्रता की लड़ाई में सहायता कर रहे हैं और सहायता करते रहेंगे।

4. संयुक्त राज्य अमेरिका ने लिथुआनिया, पोलैंड और एस्टोनिया जैसे देशों की रक्षा के लिए अपने ग्राउंड फोर्स, जहाजों और वायु स्क्वाड्रनों को भी इक्ट्ठा किया है।

खेल जगत
1. सौरभ चौधरी ने मिस्र में अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ विश्व कप के शूटिंग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है।

2. भारत के 19 वर्षीय सौरभ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर के स्वर्ण पदक मैच में पिस्टल प्रतियोगिता में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को 16-6 से हराया।

3. भारत की श्रेया अग्रवाल 28 फरवरी 2022 को विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने से चूक गई थीं।

4. श्रेया अग्रवाल ने कुल 629.3 का स्कोर किया, जो हंगरी की आठवें सेमीफाइनलिस्ट एज़्टर मेज़ारोस से 0.1 कम था।

Top 10 Mysterious Places In The World : दुनिया की 10 रहस्यमयी जगह

Source link

Enable Notifications OK No thanks