अपली लॉन्ग टर्म इंडियन गर्ल से शादी करने वाले हैं ग्लेन मैक्सवेल, तमिल स्टाइल में वायरल हो रहा शादी का कार्ड


शादी मेलबर्न के ब्लैकबर्न रोड पर पुसी बॉलरूम में होगी। विनी एक तमिल ब्राह्मण परिवार की बेटी हैं। उनके पिता रामानुज दासन और माता विजयलक्ष्मी रमन विनी के जन्म से पहले स्थायी रूप से ऑस्ट्रेलिया चले गए। विक्टोरिया के मेंटन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज में पढ़ने वाली विनी अब पेशे से डॉक्टर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही अपनी मंगेतर भारतीय मूल निवासी विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि, दोनों की सगाई साल 2020 में हुई थी। इस समय दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्योंकि यह शादी का कार्ड तमिल में पारंपरिक पीले चमकदार कागज़ में छपा है।दोनों की शादी 26 मार्च को मेलबर्न में होगी। लेकिन इस शादी की डेट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, 13 मार्च, 2020 को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रेमन की सगाई भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार मेलबर्न में हुई थी। इसमें मैक्सवेल ने नीली शेरवानी पहनी हुई थी और विनी ने लहंगा पहना हुआ था। कोरोना के कारण दोनों की शादी कैसिंल हो गई थी। 

कब आए थे दोनों के रिश्ते सामने

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स में पहली बार विनी का नाम लिया था। मैक्सवेल अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के बीच में विनी के साथ अकेले समय बिताते हैं। मालूम हो कि शादी समारोह भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक होगा। शादी मेलबर्न के ब्लैकबर्न रोड पर पुसी बॉलरूम में होगी। विनी एक तमिल ब्राह्मण परिवार की बेटी हैं। उनके पिता रामानुज दासन और माता विजयलक्ष्मी रमन विनी के जन्म से पहले स्थायी रूप से ऑस्ट्रेलिया चले गए। विक्टोरिया के मेंटन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज में पढ़ने वाली विनी अब पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने मैक्सवेल के साथ पेरिस, लंदन, डबलिन, न्यूजीलैंड का भी दौरा किया है।

इसे भी पढ़ें: इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, मलाला के बाद स्टार फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा ने शेयर किया पोस्ट

मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक शॉन टेट ने एक भारतीय प्रेमी से शादी की थी। आरसीबी ने आईपीएल नीलामी से पहले ही मैक्सवेल को रिटेन कर लिया है। उन्हें कप्तान बनाने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि फाफ डू प्लेसिस अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हो गए हैं, लेकिन वह पूरे समय आईपीएल में उपलब्ध रहेंगे। इसलिए प्रोटियाज के पूर्व कप्तान को आरसीबी का कप्तान घोषित किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के क्रिकेटर पाकिस्तान दौरे के कारण आईपीएल के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि मैक्सवेल बैचलर बैज हटाकर आईपीएल में खेलने आएंगे। यह तो वक्त ही बताएगा कि मैक्सवेल के शानदार प्रदर्शन से लेडी लक पहली बार खिताब जीत पाती है या नहीं। 



image Source

Enable Notifications OK No thanks