HBSE 10th Result 2022: कुछ ही देर में आने वाला है हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट


Haryana Board Class 10 Result 2022, HBSE 10th Result 2022 LIVE Updates: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा आज 17 जून को 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (HBSE 10th Result 2022) जारी कर देगा। बोर्ड का रिजल्ट दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसके बाद 5 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। BSEH कक्षा 10 परिणाम 2022 ऑफिशियल वेबसाइट – bseh.org.in पर उपलब्ध होगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 30 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।

HBSE 10th Result 2022 LIVE Updates: यहां देखें अपडेट्स

13:35 pm:

HBSE Haryana Board 12th Result 2022 इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद ‘Haryana Board 10th Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।

13:30 pm:

HBSE 10th Result 2022 Date & Time: जानें कब आएगा रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट दोपहर बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित कर दिया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट शाम 5 से चेक कर सकेंगे। इसकी जानकारी खुद हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने वीडियो जारी कर दी है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks