IND vs CAN Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजर भी सेमीफाइनल में जगह बनाने पर, कनाडा से मुकाबला


ख़बर सुनें

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सविता पूनिया की अगुआई में भारत को कनाडा को 3-2 से हरा दिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की भी नजर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। उनका सामना कुछ ही देर में कनाडा से ही है। हालांकि, इस जीत से सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जगह पक्की नहीं होगी, लेकिन टीम का दावा जरूर मजबूत हो जाएगा। 

 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में दूसरे नंबर पर है। भारत के फिलहाल दो मैचों में 4 अंक हैं। टीम ने एक मैच घाना के खिलाफ 11-0 से जीता है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा। इंग्लैंड की टीम पूल बी में शीर्ष पर है। उसके तीन मैचों में 7 अंक हैं। वेल्स 3 अंकों के साथ पूल-बी में तीसरे स्थान पर है।
वहीं, पूल-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम छह पॉइंट के साथ टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के समान 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल डिफ्रेंस की वजह से दक्षिण अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम पूल-ए में एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है। 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के अभियान में घाना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की बढ़त हासिल करने के बाद 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं। 
गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और कनाडा जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से पार पाना है। 

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सविता पूनिया की अगुआई में भारत को कनाडा को 3-2 से हरा दिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की भी नजर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। उनका सामना कुछ ही देर में कनाडा से ही है। हालांकि, इस जीत से सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जगह पक्की नहीं होगी, लेकिन टीम का दावा जरूर मजबूत हो जाएगा। 

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks