India vs England Hockey Live: इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ किया पहला गोल, मैच में 1-0 से आगे

ख़बर सुनें

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम अपना तीसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। इंग्लैंड ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसके लिए पहला गोल जिसेल एंसली ने किया।
टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी जीत पर है। उसने इससे पहले घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। महिला टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का मौका है। उसे पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में इंग्लिश टीम से हार मिली थी।

पहला क्वार्टर:
पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। जिसेल एंसली ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत ने इस गोल के खिलाफ अपील की, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

ओलंपिक में इंग्लैंड से हारी थी भारतीय टीम
भारतीय टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 3-4 से हार गई थी। पूल ए के मैच में कप्तान सविता पूनिया की टीम इंग्लैंड को हराकर टोक्यो की हार का बदला लेने के साथ ही नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करना चाहेगी।

2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 0-6 से हार गई थी। इसलिए भारतीय टीम एक जीत के साथ इंग्लैंड से कई बदले पूरे करना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। हाल ही में हुए विश्वकप में इंग्लैंड ने भारत से 1-1 से ड्रॉ खेला था।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks