IND vs SA T20 Stats: जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के सारे रिकॉर्ड्स, रोहित रन बनाने में अव्वल, सबसे ज्यादा छक्के डुमिनी के नाम


ख़बर सुनें

आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद अब जल्द ही टीम इंडिया अपने अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट में जुट जाएगी। सबसे पहले भारतीय टीम इसी महीने दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। यह एक टी-20 सीरीज होगी और इसकी शुरुआत नौ जून से होगी।
सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंच चुकी है, जबकि भारतीय टीम के खिलाड़ी पांच जून को केएल राहुल के नेतृत्व में दिल्ली में जमा होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच नौ जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल पर टीम इंडिया को सीरीज जिताने की जिम्मेदारी होगी। जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं, तो रनों का अंबार लगता है। इस सीरीज में भी कई रिकॉर्ड बन और टूट सकते हैं। 
दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के लिए अपने बेस्ट स्क्वॉड का चयन किया है। वहीं, भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के बावजूद कई मैच विनर्स शामिल हैं। इनमें आईपीएल के कई स्टार्स हैं और इन पर ही टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी खेलते नजर आएंगे। ऐसे में वह राहुल को महत्वपूर्ण टिप्स देते रहेंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

हम आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2007 हुए टी-20 मैचों के आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं। इसमें दोनों देशों के बीच हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों समेत कई और आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं। 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 15 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने छह मैच जीते हैं। भारत में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने सिर्फ एक मैच और दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच जीते हैं। 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड प्रोटियाज (SA) के नाम है। दक्षिण अफ्रीका ने 2012 में जोहानिसबर्ग में भारत के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे। वहीं, भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन है।

भारत में दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा स्कोर तीन विकेट पर 200 रन का है, जो उन्होंने 2015 में धर्मशाला में बनाया था। वहीं, अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 199 रन है। टीम इंडिया ने यह स्कोर 2015 में धर्मशाला में ही बनाया था।
 

पैमाने (एक-दूसरे के खिलाफ) भारत दक्षिण अफ्रीका
सबसे बड़ा टोटल 203/5 219/4
भारत में सबसे बड़ा टोटल 199/5 200/3
सबसे कम टोटल 92/10 116/9
रन के मामले में सबसे बड़ी जीत 37 12
विकेट के मामले में सबसे बड़ी जीत 7 9

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों में भारत का दबदबा रहा है। हालांकि, इस सीरीज में इन टॉप पांच बल्लेबाजों में से कोई भी नहीं खेल रहा है। दोनों के बीच मैच में रोहित शर्मा रन बनाने में अव्वल हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 मैचों में 362 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मैचों में 339 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर जेपी डुमिनी हैं। उन्होंने दोनों के बीच मैचों में भारत के खिलाफ 295 रन बनाए हैं।
दोनों के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 106 रन जड़े थे। वहीं, सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2010 में ग्रोस आइलेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे। यह टी-20 वर्ल्ड कप का मैच था। भारत के मनीष पांडे इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 79 रन बनाए थे। क्विंटन डिकॉक 79 रन के साथ चौथे और कॉलिन इंग्राम 78 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी के नाम है। उन्होंने भारत के खिलाफ टी-20 में कुल 16 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर 13 छक्के के साथ सुरेश रैना, चौथे नंबर पर नौ छक्के के साथ विराट कोहली और पांचवें नंबर पर आठ छक्के के साथ हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन को छोड़कर बाकी कोई भी बल्लेबाज इस सीरीज में नहीं खेल रहा है। 

विस्तार

आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद अब जल्द ही टीम इंडिया अपने अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट में जुट जाएगी। सबसे पहले भारतीय टीम इसी महीने दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। यह एक टी-20 सीरीज होगी और इसकी शुरुआत नौ जून से होगी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks