IND vs SL 2nd Test: ऋषभ पंत ने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सिर्फ 28 गेंदों पर लगाई फिफ्टी


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:15 PM IST

सार

पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
– फोटो : सोशल मीडिया

epaper

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में ऐसा किया। इसी के साथ पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

वहीं, तीसरे नंबर पर शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ने 2021 में ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।

भारत में टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2005 में बेंगलुरु में 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से इंग्लैंड के इयान बॉथम और पंत हैं। बॉथम ने 1981 में भारत के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

भारत में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा तीसरे नंबर पर हैं। रणतुंगा ने भारत के खिलाफ 1986 में 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।



Source link

Enable Notifications OK No thanks