Indore Municipal Election Result 2022 Live: अपना गृह वॉर्ड नहीं बचा पाए कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी करारी मात


06:05 PM, 17-Jul-2022

पर्यवेक्षक एसबी सिंह, कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी राजेश हिंगणकर से चर्चारत विजयी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव।


पर्यवेक्षक एसबी सिंह, कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी राजेश हिंगणकर से चर्चारत विजयी प्रत्याशी पुष्यमित्
– फोटो : अमर उजाला

पर्यवेक्षक एसबी सिंह, कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी राजेश हिंगणकर से चर्चारत विजयी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव।

05:38 PM, 17-Jul-2022

भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल यादव जीते

वॉर्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल यादव करीब 450 मत से विजयी। कांटे की टक्कर थी।

05:25 PM, 17-Jul-2022

पुष्यमित्र भार्गव ने ट्वीट कर इंदौर की जनता का आभार जताया

पुष्यमित्र भार्गव ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा- आभार इंदौर! मुझ अकिंचित को अपना अपार आशीर्वाद और असीमित स्नेह प्रदान करने के लिए कृतज्ञ हूं.. आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर स्वप्न को पूरा करने और आपकी प्रत्येक आकांक्षा को पूर्ण करने हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करता रहूंगा। इससे पहले एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘स्वर्णिम युग लाएंगे, मन में धारें दृढ निश्चय। इंदौर का गौरव बढ़ाएंगे, होगी चहुं ओर जय-जय!’

05:23 PM, 17-Jul-2022

आठों नगर परिषदों के परिणाम घोषित

इंदौर जिले में आज नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। जिले की आठों नगर परिषदों के परिणाम भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित किये गये। घोषित परिणाम की जानकारी निम्नानुसार है। 

जिले की सांवेर नगर परिषद में भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। इसी तरह देपालपुर में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, बेटमा में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, गौतमपुरा में भाजपा के 7 तथा कांग्रेस के 8, हातोद में भाजपा के 6, कांग्रेस के 7 तथा 2 निर्दलीय, महूगांव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3 तथा 2 निर्दलीय, मानपुर में भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय और नगर परिषद में राऊ में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी विजयी रहे।

 

05:16 PM, 17-Jul-2022

इंदौर नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपनी जीत तय होते ही मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। 

04:56 PM, 17-Jul-2022


मध्यप्रदेश निकाय चुनाव
– फोटो : Amar Ujala

इंदौर निगम चुनाव में ये दिग्गज हारे

प्रीति गोलू अग्निहोत्री

चंदू राव शिंदे

छोटे यादव

मुन्नालाल यादव

04:07 PM, 17-Jul-2022

जिला – इंदौर (ग्रामीण)    

नगर परिषद का नाम – राऊ

भाजपा – 12

कांग्रेस –  3

निर्दलीय/अन्य- 0

नगर परिषद का नाम – सांवेर

भाजपा – 10

कांग्रेस –  4

निर्दलीय/अन्य – 1

नगर परिषद का नाम – महूगांव

भाजपा – 10

कांग्रेस –  3

निर्दलीय/अन्य – 2

नगर परिषद का नाम – मानपुर

भाजपा – 9

कांग्रेस – 3

निर्दलीय/अन्य – 3

नगर परिषद का नाम – गौतमपुरा

भाजपा – 7

कांग्रेस – 8

निर्दलीय/अन्य – 0

नगर परिषद का नाम – बेटमा   

भाजपा – 7

कांग्रेस – 6

निर्दलीय/अन्य – 2

नगर परिषद का नाम – देपालपुर

भाजपा – 7

कांग्रेस – 6

निर्दलीय/अन्य – 2

नगर परिषद का नाम – हातोद

भाजपा – 6

कांग्रेस – 7

निर्दलीय/अन्य – 2

03:26 PM, 17-Jul-2022

इनकी हुई जीत

वार्ड 47 के नंदू पहाड़िया 4847 वोटों से विजयी घोषित हुए हैं

वार्ड 03 से शिखा दुबे बीजेपी जीती

वार्ड 04 से  बीजेपी बरखा नितिन मालू जीती

वार्ड 05 निरंजन वर्मा बीजेपी जीते

वार्ड 06 – संध्या यादव बीजेपी जीती

वार्ड 07 – भावना मनोज मिश्रा बीजेपी जीती

वार्ड 08 कांग्रेस अनवर दस्तक की पत्नी जीती

वार्ड 10 से विनितिका यादव कांग्रेस जीती

वार्ड 14 से बीजेपी के अश्विनी शुक्ला जीते

वार्ड 21 चिंटू चौकसे कांग्रेस जीते

वार्ड  22 से राजू भदौरिया कांग्रेस जीते

वार्ड 47 से नंदू पहाड़िया 4847 वोट से जीते

वार्ड 66 से बीजेपी की कंचन गिदवानी जीती

वार्ड 70 भारत रघुवंशी बीजेपी जीते

वार्ड 77 प्रियंका चौहान बीजेपी जीती

वार्ड 80 से प्रशान्त बडवे बीजेपी जीते

वार्ड 81 से बबलू शर्मा 8656 वोट से चुनाव जीते

वार्ड 83 से कमल लङ्ढा बीजेपी जीते

02:58 PM, 17-Jul-2022

महापौर के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी कार्यालय पहुंचे

इंदौर जीत के करीब पहुंचे महापौर के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। उनका शानदार स्वागत किया गया है।

02:58 PM, 17-Jul-2022

मतगणना स्थल पर लंच ब्रेक, एक घंटे के लिए मतगणना रुकी

इंदौर में मतगणना स्थल पर लंच ब्रेक हो गया है। जिसके कारण एक घंटे के लिए मतगणना रुकी है।

02:29 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा के भतीजे अभय वर्मा भी हारने की कगार पर

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा के भतीजे अभय वर्मा भी नही सीट बचाने में नाकामयाब दिख रहे हैं।

01:48 PM, 17-Jul-2022

इंदौर के सबसे हाइप्रोफाइल वार्ड 22 में कांग्रेस के राजू भदौरिया आगे

इंदौर के सबसे हाइप्रोफाइल वार्ड 22 में कांग्रेस के राजू भदौरिया भाजपा के चंदू शिंदे से 1408 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:46 PM, 17-Jul-2022

मंत्री उषा ठाकुर के खास समर्थक हारे

इंदौर में मंत्री उषा ठाकुर के खास समर्थक संतोष सिंह गौर वार्ड 10 बाणगंगा से चुनाव हारे । उन्हें भल्लू यादव की बहू विनितीका यादव ने चुनाव हराया। इस वार्ड में खुद उषा ठाकुर रात दिन लगी थी । याद रहे उषा ठाकुर ने ही भल्लू यादव को विधानसभा चुनाव 2003 में हराया था।

01:42 PM, 17-Jul-2022

इंदौर नगर निगम चुनाव ताजा अपडेट 

  • वॉर्ड 33 में भाजपा प्रत्याशी मनोज मिश्रा 576 वोट से आगे
  • वॉर्ड 51 में भाजपा प्रत्याशी 700 वोट से आगे
  • वॉर्ड 85 में कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौहान 50 वोट से आगे।
  • वॉर्ड 26 में कांग्रेस के कमलेश पटेरिया 141 मतों से आगे
  • वॉर्ड 20,21,22,23 और 36 में कांग्रेस को बढ़त
  • वॉर्ड 32 में भाजपा के राजेंद्र राठौर 300 वोट से आगे
  • वॉर्ड 38 में भाजपा की ममता जोशी 224 वोट से आगे
  • वॉर्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी 73 मतों से आगे
  • वॉर्ड 24 से भाजपा 29 मतों से आगे
  • वॉर्ड 31 में भाजपा के बालमुकुंद सोनी 1200 मतों से आगे
  • वॉर्ड 66 से भाजपा की कंचन गिदवानी 900 मतों से आगे।
  • वॉर्ड 84 में भाजपा प्रत्याशी गुरजीत कौर 1100 मतों से आगे।
  • वॉर्ड 22 में कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया 1100 मतों से आगे।
  • वॉर्ड 83 में भाजपा के कमल  लड्ढा आगे।
  • वॉर्ड 76 से कांग्रेस की सीमा जितेंद्र 200 मतों से आगे।
  • वॉर्ड 3 से भाजपा की शिखा दुबे ने कांग्रेस की कविता सुराणा पर बढ़त बनाई।
  • वॉर्ड 35 से भाजपा के राकेश सोलंकी आगे।
  • वॉर्ड 27 से भाजपा के मुन्नालाल यादव आगे।
  • वॉर्ड 69 से भाजपा की मीता राठौर कांग्रेस की शिखा भलिका से आगे।
  • वॉर्ड 4 से भाजपा की बरखा नितिन मालू 1700 वोटों से आगे

01:38 PM, 17-Jul-2022

इंदौर में भाजपा को भारी बढ़त

इंदौर के कुल 85 वॉर्डों में 70 वॉर्डों पर बीजेपी तो 15 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks