आईपीएल: जडेजा का प्रयोग असफल, अब कौन होगा महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान?


सार

टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी।

ख़बर सुनें

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह आईपीएल उतना शानदार नहीं रहा है। कप्तानी को लेकर टीम में उहापोह की स्थिति रही और प्रदर्शन भी खराब रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि कब धोनी ही चेन्नई की नैया पार लगाते रहेंगे? कब तक धोनी ही चेन्नई के कप्तान रहेंगे?

टीम नौ मैचों में तीन जीत के साथ अभी नौवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी अब फिर से धोनी के कंधों पर है। अगर टीम शीर्ष चार में नहीं रहती है तो 2020 के बाद यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सीजन होगा जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं होगी।
धोनी कब तक रहेंगे कप्तान?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बतौर कप्तान वापसी करने वाले धोनी ने टॉस के दौरान कहा था, ”बिल्कुल, आप मुझे यलो जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन वो जर्सी ये होगी या कोई और इस बारे में नहीं पता।” धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। उन्हें टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब सवाल उठता है कि धोनी कब तक खेलेंगे? माना जा रहा है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलेंगे। तब तक टीम नए कप्तान की तलाश करेगी।
कौन हो सकता है अगला कप्तान?
रवींद्र जडेजा:
यह स्टार खिलाड़ी कप्तान के तौर पर फेल रहा है। आठ मैचों में टीम को सिर्फ दो जीत दिला सका। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों खराब रही। धोनी ने खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा था कि जडेजा दबाव को नहीं झेल पाए। कप्तानी का असर उनके खेल पर दिख रहा था। अब इस बात की उम्मीद कम ही है कि जडेजा को दोबारा से चेन्नई कप्तान बनाने के बारे में सोचेगी।
ड्वेन ब्रावो: धोनी के बाद ब्रावो ही टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि एक सीजन के लिए ब्रावो बेहतर विकल्प हो सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या चेन्नई की टीम अगले सीजन में ब्रावो को लेकर दांव खेलती है या नहीं। हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि ब्रावो को कप्तान बनाया जाएगा। उनके खिलाफ उनका उम्र है। साथ ही फिटनेस की समस्या भी ब्रावो के साथ बनी रहती है।
मोईन अली: चेन्नई ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन भी किया था, लेकिन सीजन में मोईन अली का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने कुछ मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की है। ऐसे में धोनी के बाद एक या दो सीजन के लिए मोईन बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़: टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी मिल सकती है। उनके साथ उनका उम्र भी है। धोनी की तरह ही ऋतुराज ठंडे दिमाग से सोचते हैं। उन्हें कभी भी दबाव में नहीं देखा गया है। खराब फॉर्म के बावजूद ऋतुराज परेशान नहीं हुए। उन्होंने लगातार मेहनत की और सनराइजर्स के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली। मौजूदा टीम में ऋतुराज ही धोनी के सही विकल्प दिखते हैं।

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह आईपीएल उतना शानदार नहीं रहा है। कप्तानी को लेकर टीम में उहापोह की स्थिति रही और प्रदर्शन भी खराब रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि कब धोनी ही चेन्नई की नैया पार लगाते रहेंगे? कब तक धोनी ही चेन्नई के कप्तान रहेंगे?

टीम नौ मैचों में तीन जीत के साथ अभी नौवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी अब फिर से धोनी के कंधों पर है। अगर टीम शीर्ष चार में नहीं रहती है तो 2020 के बाद यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सीजन होगा जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं होगी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks