बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी से पहले नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल हुए शादी के कार्ड की इस तस्वीर को देख फैंस भावुक हो गए हैं।
Ranbir Alia Wedding: रणबीर- आलिया की शादी के बीच वायरल हुआ ऋषि कपूर और नीतू कपूर का वेडिंग कार्ड, फैंस हुए भावुक
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार का 22वां संस्करण 20 और 21 मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन अरब संयुक्त अमीरात के अबू धाबी स्थित यस आईसलैंड में किया जाएगा। हर साल होने वाले भारतीय सिनेमा के इस उत्सव में बॉलीवुड मेगास्टार कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही अपनी शानदार परफॉर्मेंस से शाम को और रंगीन बनाएंगे। वहीं इस भव्य वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे।
IIFA 2022: आइफा अवॉर्ड्स में साथ नाचेंगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, रोज बढ़ती जा रही सितारों की बारात
एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म “आरआरआर” और “बाहुबली” के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद, बंकिम चंद्र चटर्जी की बंगाली नॉवल ‘आनंदमठ’ (1882) पर बन रही फिल्म ‘1770 – एक संग्राम’ का लेखन करेंगे। आज यानी आठ अप्रैल को भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार ‘महर्षि’ बंकिम चंद्र चटर्जी की 128वीं पुण्यतिथि है। इस विशेष दिन पर फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी और जी स्टूडियोज के पूर्व प्रमुख सुजॉय कुट्टी ने ‘के वी विजयेंद्र प्रसाद’ के साथ फिल्म के लिए कॉनट्रैक्ट साइन किया।
1770-Ek Sangram: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ के राइटर अब लिखेंगे ‘आनंदमठ’ की रीमेक, यहां पढ़िए मेगा बजट फिल्म की पूरी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘सड़क 2’ से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो उस समय बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद पूजा भट्ट ‘बॉम्बे बेगम्स’ में नजर आईं, जिसमें अभिनेत्री के काम और अंदाज दोनों को खूब पंसद किया गया। वहीं, अब पूजा भट्ट ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दे दी है। पूजा भट्ट निर्देशक सुधांशु सारिया की फिल्म ‘सना’ के साथ जुड़ गई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।
Sanaa: महिला केंद्रित फिल्म में पूजा भट्ट दिखाएंगी अपना जलवा, अभिनेत्री ने की खास घोषणा
हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों से ही अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कपल अगले हफ्ते 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इतना ही नहीं शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले, आलिया भट्ट की सबसे अच्छी दोस्त अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन ने एक्ट्रेस के लिए एक बैचलर्स पार्टी की योजना बनाई है।
Ranbir Alia Wedding: शादी से पहले आलिया भट्ट के लिए बैचलर्स पार्टी आयोजित करेंगी आकांक्षा और अनुष्का, बचपन के सभी दोस्त होंगे शामिल