Kejriwal on Kumar Vishwas: केजरीवाल ने कुमार विश्वास को लेकर किया तंज, बोले- मोदी जी सारी एजेंसी हटाइए, वो आपको बता देगा कौन आतंकवादी है


अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:50 PM IST

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कवि कुमार विश्वास द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। विश्वास ने उन पर पंजाब चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी लोगों से मदद लेने का आरोप लगाया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कवि व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने  सारी एजेंसियों के छापे पड़वाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है। मोदी जी सारी एजेंसियों हटाइए और उस कवि को रखिए। वह बताएंगे कि कौन आतंकवादी है। कुमार विश्वास ने उन पर पंजाब चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी लोगों से मदद लेने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के लिए आतंकवादी है। शोले फिल्म में एक संवाद है कि जब बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सो जा बेटा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा।

 

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks