​President Salary: जानें कितनी होती है देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति की सैलरी


भारत का राष्ट्रपति (President Of India) देश का मुखिया होने के साथ-साथ भारत का प्रथम नागरिक भी होता हैं। साथ ही वह भारतीय सशस्त्र बलों का कमांडर-इन-चीफ भी होता हैं। भारत में, राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसमें संसद के दोनों सदन, प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। भारत का राष्ट्रपति यहां के राष्ट्रपति भवन में रहते है, जो दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन है।

राष्ट्रपति की सैलरी (President Salary)

इस समय भारत के राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख रुपये प्रति माह है जिस पर उन्हें किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति को कई भत्ते भी मिलते हैं।

आवास: नई दिल्‍ली में स्थित राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। यह 2,00,000 वर्ग फुट में बना हुआ है और इसमें 340 कमरे हैं। यहां पर करीब 200 लोग काम करते हैं। आपको पता होना चाहिए कि राष्ट्रपति के निवास, स्टाफ, मेहमानों और भोजन आदि पर सालाना करीब 22.5 मिलियन खर्च होता है।

आजीवन सुविधाएं: भारत के राष्ट्रपति को फ्री इलाज और आवास की सुविधा मिलती हैं।

सुरक्षा: भारत के राष्ट्रपति कस्टम-बिल्ट ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड से चलते हैं। राष्ट्रपति के पास आधिकारिक यात्राओं के लिए हथियारों से लैस लंबी गाड़ी लिमोजिन भी साथ होती है। साथ ही राष्ट्रपति का कारवां 25 गाड़ियों का होता है। राष्ट्रपति के पास 86 प्रेसीडेंशियल बॉडीगार्ड होते हैं।

रिटायरमेंट के बाद की सुविधाएं

– राष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में 1.5 लाख प्रतिमाह मिलता है। साथ ही स्टाफ पर खर्च करने के लिए 60 हजार रुपये महीना अलग से दिया जाता है।

– जीवन भर के लिए एक मुक्त बंगला (टाइप VIII) मिलता है।

– दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन।

– ट्रेन या हवाई मार्ग से एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा व जीवन भर के लिए मुफ्त वाहन सुविधा।

– दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी और 2 सेक्रेटरी।

Source link

Enable Notifications OK No thanks