Latest Weather Update: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में ठिठुरन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:30 AM IST

सार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी बारिश होगी। गुरुवार को भी राजधानी में बारिश हुई थी। इससे पारा लुढ़क गया है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी से उत्तर भारत में ठिठुरन फिर बढ़ गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी बारिश होगी। गुरुवार को भी राजधानी में बारिश हुई थी। इससे पारा लुढ़क गया है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार से मौसम सुधरेगा। उत्तराखंड में भी आज बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

श्रीनगर में पारा शून्य डिग्री तक नीचे गिर सकता है। यहां अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। लेह में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान पहले की तरह माइनस 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

झारखंड की राजधानी रांची में भी बारिश होगी। इधर, नैनीताल में बर्फबारी से सैलानियों को मजा आ गया। इस सीजन में यहां सातवीं बार बर्फबारी हुई। पारा तेजी से लुढ़क गया। गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होती रही। 

चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी बारिश होने का अनुमान है। जयपुर में आसमान साफ रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

लखनऊ, पटना में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज न्यूनतम तपामान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।  लखनऊ में भी आज बारिश होगी। बिहार में भी आज बारिश होने की संभावना है। पटना में आज बारिश होगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विस्तार

image Source

Enable Notifications OK No thanks