Maharashtra: ‘मराठी मुस्लिम’ ने महाराष्ट्र में बढ़ाई सरगर्मी, भाजपा ने उद्धव गुट पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

बीजेपी विधायक आशीष शेलार।

बीजेपी विधायक आशीष शेलार।
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में ‘मराठी मुसलमानों’ पर छपे एक लेख को लेकर भाजपा ने शिवसेना के उद्धव गुट  (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। शनिवार को उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर हमला करते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना उद्धव बालासाहेब पार्टी मराठी और मुस्लिम वोट बटोरना चाहती है, लेकिन उसने बड़ी चतुराई से शब्दों के साथ खिलवाड़ किया और उन्हें मराठी मुसलमान कहा। 

उद्धव ठाकरे गुट पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप 
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बृहन्मुंबई नगर निगम में इस तुष्टिकरण की राजनीति के साथ-साथ भ्रष्टाचार को लेकर महानगर के निवासियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए नवंबर में ‘जागर मुंबईचा यात्रा’ का आयोजन करेगी। आशीष शेलार ने कहा कि उद्धव ठाकरे निराश हो रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि बीएमसी चुनावों में उनकी हार होगी। इसलिए वह अब मुस्लिमों की ओर देख रहे हैं। 

मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह तुष्टिकरण है। इस दौरान उन्होंने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए आशीष शेलार ने कहा कि वे धर्म और जाति के नाम पर वोट बटोरने में कभी विश्वास नहीं करते थे। शेलार ने सवाल करते हुए कहा कि आपने इसे क्यों टाला?  आपको जाति और धर्म के नाम पर वोट क्यों मांगना पड़ रहा है।

भाजपा विकास के नाम पर मांगेगी वोट
इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा  ‘मराठी-मुंबईकर’ के लिए हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जाति और धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट मांगेगी। इस दौरान उन्होंने राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के महाराष्ट्र में बारिश प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को टोकनवाद बताया। उन्होंने सवाल किया कि पिछले महा विकास अघाड़ी द्वारा आश्वासन के बावजूद कृषि ऋण क्यों नहीं दिया गया।

गौरतलब है कि सामना’ में 22 अक्टूबर को मराठी मुस्लिम सेवा संघ के उद्धव ठाकरे के समर्थन के बारे में पहले पन्ने पर एक लेख प्रकाशित हुआ था। इस लेख में कहा गया था कि यह संगठन मुंबई, कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र में सक्रिय है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks