महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी ने मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, थोड़ी देर में किया जाएगा सम्मानित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:34 PM IST

सार

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे रविवार को इस सम्मान को प्राप्त करने मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे लता दीदी के नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करके बहुत आभारी हैं। लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत  समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र  के निर्माण में योगदान दिया।

ख़बर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। थोड़ी देर में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित होंगे। लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ की आज 80वीं  पूर्ण तिथि है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी 

लता मंगेशकर की स्मृति में हर साल दिया जाएगा सम्मान 
हर वर्ष दीना नाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड का आयोजन होगा और यह सम्मान  उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिसका राष्ट्र के निर्माण में अनुकरणीय योगदान होगा। इस पुरस्कार के बारे में एलान करते हुए मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस वर्ष से पुरस्कार की शुरुआत कर रहे हैं।

ये लोग भी होंगे सम्मानित 
अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्राफ को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ स्पेशल ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।भारतीय संगीत के लिए राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार, संजय छाया को नाटक के लिए बेस्ट ड्रामा अवार्ड दिया जाएगा और मुंबई डब्बावाला को मास्टर दीनानाथ आनंदमयी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks