Maharashtra Political Crisis Live: सियासी संकट से शरद पवार ने झाड़ा पल्ला, कहा- उद्धव खुद सुलझाएंगे मसला


02:26 PM, 21-Jun-2022

भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं: शरद पवार

शरद पवार से जब पूछा गया कि बहुमत खोने पर क्या वे भाजपा के साथ जाना चाहेंगे। इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

02:14 PM, 21-Jun-2022

शिंदे को नई जिम्मेदारी देने पर फैसला उद्धव करेंगे: पवार

 एकनाश शिंदे के मुख्यमंत्री बनाने वाले सवाल पर शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने हमें कभी नहीं बताया कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं… यह शिवसेना का आंतरिक मामला है, वे जो भी फैसला करें हम उनके साथ हैं। हमें नहीं लगता कि सरकार में बदलाव की कोई जरूरत है।

02:06 PM, 21-Jun-2022

शिंदे की नाराजगी शिवसेना का अंदरुनी मामला: पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में तीसरी बार फिर से ऐसा हो रहा है। ढाई साल से सरकार ठीक चल रही थी लेकिन अभी क्या हो रहा है इसपर मैं अपने सहयोगी से बात करूंगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिंदे की नाराजगी शिवसेना का अंदरुनी मामला है।

02:02 PM, 21-Jun-2022

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भुसे भी नहीं मिल रहे 

महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे भी लापता हो गए हैं, माना जाता है कि वे बागी नेताओं के संपर्क में थे।

01:45 PM, 21-Jun-2022

उद्धव राज में महाराष्ट्र पीछे चला गया: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस दिन शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा था उसी दिन से महाराष्ट्र पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सियासी संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है।  

01:42 PM, 21-Jun-2022

शरद पवार दोपहर दो बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

एनसीपी मुखिया शरद पवार दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता कर महाराष्ट्र संकट पर अपना पक्ष रखेंगे।

01:39 PM, 21-Jun-2022

बागी विधायकों से मिलने शिवसेना के दो नेता सूरत जाएंगे: सूत्र

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि शिवसेना के दो नेता मिलिंद नार्वेकर और राजन विचारे अपने बागी विधायकों से मिलने सूरत जाएंगे। 

01:36 PM, 21-Jun-2022

महाराष्ट्र संकट जल्द से जल्द खत्म हो: नवनीत राणा

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में संकट जल्द से जल्द दूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ढाई साल से महाराष्ट्र को डूबते देख रही हूं। अंदरुनी मतभेद से महाराष्ट्र में सियासी संकट उत्पन्न हुआ।

01:28 PM, 21-Jun-2022

शिवसेना विधायक की पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई

शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

01:26 PM, 21-Jun-2022

हमारे विधायक नहीं टूटेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने कहा कि हमने सीएम उद्धव से बात की है। हमारी दिक्कत शिवसेना जैसी नहीं है। हमारे विधायक नहीं टूटेंगे।

01:18 PM, 21-Jun-2022

डैमेज कंट्रोल में जुटे उद्धव

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। उद्धव ठाकरे ने फिलहाल विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि उद्धव आज रात एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर सकते हैं।

01:08 PM, 21-Jun-2022

सीएम उद्धव के सामने भाजपा के साथ सरकार बनाने की शर्त रख सकते हैं बागी विधायक

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शिवसेना के बागी विधायक सीएम उद्धव के सामने भाजपा के साथ सरकार बनाने की शर्त रख सकते हैं।  मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे उद्धव को NCP और कांग्रेस से अलग होने के लिए कह सकते हैं।

12:46 PM, 21-Jun-2022

संजय राउत को विनम्रता से बात करनी चाहिए: चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे एक मिसाल हैं। संजय राउत को विनम्रता से बात करनी चाहिए।

12:44 PM, 21-Jun-2022

महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बननी तय:  शिवेंद्रराजे

महाराष्ट्र से भाजपा विधायक शिवेंद्रराजे भोसले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बननी तय है। 

12:17 PM, 21-Jun-2022

नड्डा के साथ अमित शाह की बैठक समाप्त

महाराष्ट्र में सियासी उठापठक की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद अमित शाह अमित शाह एक गाड़ी में बाहर निकले हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks