Maharashtra: किसी भी बात से अनजान नहीं थे फडणवीस, पीएम मोदी के कॉल के बाद ली थी डिप्टी सीएम पद की शपथ

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घटनाक्रम से जुड़े रहस्य से अब पर्दा उठने लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से महाराष्ट्र में गठित हुई नई सरकार से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया है कि महाराष्ट्र में जिस रणनीति पर काम हुआ उसकी पल-पल की जानकारी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को दी जा रही थी। इतना ही नहीं केंद्रीय नेतृत्व ने 90 फीसदी फैसले फडणवीस पर ही छोड़ दिया था। इसलिए फडणवीस महाराष्ट्र में बीते 15 दिनों से चल रही पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और फूंक-फूंक कर कदम रख रहे थे। सूत्रों ने बताया कि फडणवीस सरकार से बाहर रहकर शिंदे सरकार के समर्थन देना चाहते थे लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान का सम्मान करने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया था।

फडणवीस ने पीएम मोदी के कॉल के बाद ली थी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस किसी तरह का पद लेना नहीं चाहते थे लेकिन अंतिम समय में पीएम मोदी का कॉल आया और वे टाल नहीं सके। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान का सम्मान करने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया था।

केंद्रीय नेतृत्व को भी पता नहीं था कि फडणवीस सीएम नहीं बनेंगे
पार्टी के एक शीर्ष नेता ने समचार एजेंसी एएनआई को बताया कि फडणवीस को कोई निर्देश नहीं दिया गया था और किसी को भी नहीं पता था कि वह सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। फडणवीस के अचानक लिए गए फैसले से केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ खुद शिंदे भी चौंक गए थे।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks